Video: कबड्डी खेलते वक्त पकड़ में आया तो रोमांटिक होने लगा लड़का, देखिए फिर लड़कियों ने क्या किया

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 27, 2022 | 14:25 IST

Viral Video: एक लड़का लड़कियों के साथ कबड्डी खेलने पहुंच जाता है। इसके बाद लड़कियां उस लड़के को पकड़ लेती हैं। वीडियो में अब जो दिखता है, वह काफी हैरान करने वाला है।

kabaddi
लड़का लड़की की कबड्डी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लड़कियों के साथ कबड्डी खेलने पहुंचा था लड़का
  • पकड़ में आते ही होने लगा रोमांटिक
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर हर रोज हजारों-लाखों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक लड़कियों के साथ कीचड़ में कबड्डी खेलने पहुंच जाता है। इसके बाद जब लड़कियां उसे पकड़ लेती हैं तो वह उनके ही साथ रोमांटिक होने लगता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां बरसात के मौसम में कबड्डी खेलने पहुंची हैं। वह जहां पर कबड्डी खेलने पहुंची थीं, वहां पर काफी कीचड़ हुआ था। आप देख सकते हैं कि उनके सारे शरीर और कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ है। इस बीच एक लड़का उन लड़कियों के साथ कबड्डी खेलने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां उस लड़के को अपने साथ कबड्डी खेलने देती हैं। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

लड़कियों के साथ रोमांटिक होता दिखा युवक

इसके बाद लड़कियां उस लड़के को पकड़ लेती हैं। वीडियो में अब जो दिखता है, वह काफी हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़कियां उस लड़के को पकड़ती हैं। वह लड़का उन लड़कियों के साथ रोमांटिक होने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह एक लड़की के गाल टच करने की कोशिश करता है। वहीं बाकी लड़कियों के साथ भी वह फ्लर्टिंग करता नजर आता है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां भी इसे अच्छे मूड में लेती हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्ट्ग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी कबड्डी कौन खेलता है भाई।' वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं, तेजी से वीडियो के व्यूज बढ़ रहे हैं।

अगली खबर