Viral: छोटी सी उम्र में धांसू एक्सरसाइज करता है ये बच्चा, क्यूट वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Boy Viral Video: एक छोटा सा बच्चा झूले में बड़े आराम से लेटे हुए है। इतना ही नहीं लेटे-लेटे वह झूले को पकड़कर एक्सरसाइज कर रहा है। जिस अंदाज में बच्चा बच्चा एक्सरसाइज कर रहा है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Boy Video Little Boy Exercise Video Goes Viral on Social Media
बच्चे का धमाकेदार अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मासूम बच्चे ने धांसू अंदाज में किया एक्सरसाइज
  • बच्चे का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया दिल जीतने वाला वीडियो

Little Boy Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर  हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर 'गोते' लगा रहे हैं, तो आपको कई तरह के वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो काफी हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियो सीधे लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा मस्त अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।  

कहते हैं 'बच्चे भगवान का रूप होते हैं', क्योंकि इनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। वायरल वीडियो (Boy Viral Video) में आप देख सकते हैं एक छोटा सा बच्चा झूले में बड़े आराम से लेटे हुए है। इतना ही नहीं लेटे-लेटे वह झूले को पकड़कर एक्सरसाइज कर रहा है। जिस अंदाज में बच्चा बच्चा एक्सरसाइज कर रहा है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं लोग उस बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पहले वीडियो देखें...

ये भी पढ़ें - Viral Video: भैंस के साथ मजे ले रही थी महिला, मिली ऐसी पटकनी देखकर उछल जाएंगे आप

क्यूट अंदाज पर फिदा हुए लोग

वीडियो देखकर आपको भी इस मासूम बच्चे पर प्यार आ रहा होगा। इसका अंदाज आपका भी दिल जरूर जीत रहा होगा। आलम ये है कि बच्चे का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और उस पर मजेदार-मजेदार रिएक्शन दिए जा रहे हैं। तो आपको इस बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर