शादी में आई थी नई नवेली दुल्हन तभी बजा सपना चौधरी का गाना, घूंघट में ही किया ऐसा डांस देखते रह गए सभी लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 15, 2022 | 17:27 IST

Dulhan Dance Video: डीजे पर सपना चौधरी का गाना 'गजबन' बजने लगता है। इसके बाद दुल्हन घूंघट में ही स्टेज पर पहुंच जाती है। वह डीजे पर जमकर लटके-झटके दिखाती है। नई नवेली दुल्हन साड़ी में कमाल का डांस करती है।

dulhan
दुल्हन का डांस  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • शादी में आई थी नई नवेली दुल्हन
  • सपना चौधरी का गाना बजते ही नहीं कर पाई कंट्रोल
  • दुल्हन ने सबके सामने किया जबरदस्त डांस

Dulhan Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो शेयर किए जाते हैं। कई लोग डांस की ट्रेनिंग लिए हुए होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग शादी-ब्याह में ही डांस करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई नवेली दुल्हन का डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि लोग इसे जमकर देश और शेयर कर रहे हैं। डांस वीडियो में नई नवेली दुल्हन इतने लटके-झटके दिखाई है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।

दुल्हन करती है जबरदस्त डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं शादी में एक नई नवेली दुल्हन भी आई थी। दुल्हन की हाल-फिलहाल ही शादी हुई थी। वह अपने ससुराल की तरफ से शादी अटेंड करने आई थी। इस बीच डीजे पर सपना चौधरी का गाना बजने लगता है। जैसे ही दुल्हन के गानों में सपना चौधरी का गाना पहुंचता है, उससे कंट्रोल नहीं होता है। इसके बाद दुल्हन डांस करने के लिए डीजे पर पहुंच जाती है। फिर वह जिस तरह का डांस करती है, उसे बस सभी आंख खोलकर देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो- 

7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे पर सपना चौधरी का गाना 'गजबन' बजने लगता है। इसके बाद दुल्हन घूंघट में ही स्टेज पर पहुंच जाती है। वह डीजे पर जमकर लटके-झटके दिखाती है। नई नवेली दुल्हन साड़ी में कमाल का डांस करती है। घूंघट ओढ़कर दुल्हन जिस तरह से धमाकेदार डांस करना शुरू कर देती है। उससे देखते ही देखते वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इस दौरान एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स दिखाती है। इसे देखकर सारे बाराती दुल्हन के फैन हो जाते हैं। वीडियो को Kasana Sangeet नामक यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक 7 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर