Brokini: अब 'मर्दों के लिए बिकिनी', ऑनलाइन बिक्री शुरू, इतनी है कीमत

अब तक आपने महिलाओं के लिए बिकिनी के बारे में देखा सुना था लेकिन अब पुरुषों के लिए भी बिकिनी आ गई है जिसे ब्रोकिनी नाम दिया गया है। पुरुषों के लिए ये बिकिनी वन शोल्डर वाला है जिसे ब्रोकिनी नाम दिया गया है।

brokini bikini for men
अब मर्दों के लिए बिकिनी  |  तस्वीर साभार: Instagram

टोरंटो : अब तक आपने महिलाओं के लिए बिकिनी के बारे में देखा सुना था लेकिन अब पुरुषों के लिए भी बिकिनी आ गई है जिसे ब्रोकिनी नाम दिया गया है। पुरुषों के लिए ये बिकिनी वन शोल्डर वाला है जिसे ब्रोकिनी नाम दिया गया है। इसे कनाडा के टोरंटो में दो लड़कों ने मिलकर ईजाद किया है। टोरंटो में दो लड़कों ने मिलकर लड़कों के लिए स्विमवेयर की एक कंपनी शुरू की है।

पुरुषों के लिए बीचवेयर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है जो वायरल हो रही है। यह पुरुषों के लिए बिकिनी है ये भले ही दिखने में स्टाइलिश है पर इसे पहनने के बाद आपको जरूर 'शर्म व निराशा' हाथ लगेगी। इसे सिंगल लॉन्ग शोल्डर स्ट्रैप में तैयार किया गया और इसके निचले हिस्से में अंडरवेयर का आकार दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Brokinis (@brokinis) on

ये अभी दो प्रिंट में मार्केट में आया है पहला ब्रोमिंगो (पिंक फ्लेमिंगो पैटर्न) और दूसरा फाइनएप्पल (ब्लू के साथ येलो पाइनएप्पल)। वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की गई है जिसमें इसकी प्राइस 45 डॉलर बताई गई है। सास्को (लड़के का नाम) ने बताया कि हम बैचलर्स पार्टी शुरू करने का प्लान बनाया जिसमें हमने क्रेजी बाथिंग सूट पहनने के बारे में सोचा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Brokinis (@brokinis) on

इसके बाद हमें खयाल आया कि यह एक स्विमवेयर भी हो सकता है। उसने बताया कि फिर हमने इस बारे में और सोचा और आज रिजल्ट सबके सामने है। उसने बताया कि पहले 250 सूट बनाए जिस पर 5,000 डॉलर खर्च किए। पहली सेल 19 जुलाई को हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Brokinis (@brokinis) on

उसने बताया कि हम मेन्स वेयर में ऐसा स्विमवेयर चाहते थे जिसे पहन कर बीच पर भी घूमा जा सके। उसने आगे बताया कि ब्रोकिनी कोविड के समय में भी लोगों के लिए हेल्पफुल हो सकता है। इसे पहनने के बाद आप लोगों सो 6 फीट की दूरी बनाए रह सकते हैं। 

अगली खबर