Viral: शेर को भी डर लगता है! जान बचाने के लिए 'जंगल के राजा' ने उठाया ऐसा कदम, देखें वीडियो

Lion Viral Video: आमतौर पर शेर को देखकर दूसरे जानवर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस वीडियो में भैंसों के झुंड से बचने के लिए शेर खुद पेड़ पर चढ़ने लगा।

Buffalo attack on lion then what happened watch shocking video
शेर की दयनीय हालत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भैंसों के झुंड से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ने लगा शेर
  • शेर की हालत देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lion Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में 'जंगल के राजा' का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में 'जंगल का राजा' डरा हुआ है और अपनी जान बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहा है। 

इंसान हो या फिर जानवर 'बब्बर शेर' का नाम सुनते ही पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, जिस किसी का शेर (Lion Viral Video) से सामना होता है उसका बचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि शेर को भी डर लगता है, तो हो सकता है आपको यकीन ना हो? लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आपका भ्रम टूट जाएगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शेर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। पहली नजर में तो आपको सबकुछ सामान्य लग रहा होगा। लेकिन, जब गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि भैंसों के झुंड से बचने के लिए शेर ऐसा कर रहा है। शेर को देखकर साफ पता चलता है कि उसकी सांसें हलक में आ चुकी है और अपनी जान बचाने के लिए वो छटपटा रहा है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: 'कच्चा बादाम' गाने पर इस बच्ची का क्यूट डांस देखा या नहीं? धूम मचा रहा है वीडियो

जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ने लगा शेर

वीडियो देखकर जरूर समझ गए होंगे कि जानवर कितना बड़ा क्यों ना हो, जब बात अपनी जान पर आती है तो सब 'मेमना' बन जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद तो कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि शेर की भी ऐसी हालत हो सकती है? आलम ये है कि यह वीडियो वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild_animal_shorts' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

अगली खबर