[VIDEO] फ्रॉक पहन सज संवरकर कुर्सी पर बैठी बिल्ली, घर में हुई आरती- लगाया गया टीका

Cat Aarti Viral VIDEO: एक बिल्ली की आरती करने और टीका लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान बिल्ली फ्रॉक पहने हुए कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है।

Cat with frock sit on Chair Aarti
कुर्सी पर बैठाकर की गई बिल्ली की आरती  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: जानवरों के प्रति इंसानों का प्यार कोई नई बात नहीं है लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है और साथ ही कई बार चेहरे पर ही मुस्कान भी आ जाती है। हाल ही में पालतू बिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक महिला इस बिल्ली की आरती करते और टीका लगाते हुए नजर आ रही है।

टिकटॉक यूजर  @Abhi_kc ने इस वीडियो को पोस्ट किया है  और महिला के आरती करने के दौरान बिल्ली कुर्सी पर फ्रॉक पहने हुए आराम से बैठी दिखाई दे रही है। 20 सेकेंड के वीडियो में महिला बिल्ली को तिलक लगाते हुए भी दिखाई दे रही है। यहां आप वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं।

बिल्ली से देवता जैसे व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। TikTok वीडियो ने भी ट्विटर पर 26,000 से अधिक बार देखा गया है। अधिकांश नेटिज़न्स को वीडियो पूजा पाठ से जुड़ा लग रहा है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा- यह बहुत प्यारा वीडियो है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- उफ बिल्ली की फ्रॉक और सिर पर लाल टीका।

कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए- पॉशीर्वाद लो।


कुछ लोगों को बिल्ली की आरती के पीछे उसका जन्मदिन नजर आया। ट्वीटी पाई नाम के एक ट्विटर अकाउंट से वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'यह बिल्ली का जन्मदिन है और पारंपरिक तौर पर जन्मदिन पर लड़की या लड़के की आरती की जाती है।'

गौरतलब है कि इसी महीने बिल्ली का एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें बिल्ली एक बौद्ध भिक्षु के साथ खेलती नजर आ रही थी। नए साल के मौके पर रिकॉर्ड किया किया गया यह वीडियो भी चर्चा में रहा था।

अगली खबर