Coimbatore: 15 फीट लंबे किंग कोबरा को देख लोगों की बढ़ीं धड़कनें, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा 

King Cobra Rescued From Tamil Nadu Village: तमिलनाडु के एक गांव में 15 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने के बाद सनसनी फैल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ा।

Coimbatore : 15-Feet Long King Cobra Rescued From Tamil Nadu Village
कोयंबटूर में मिला 15 फीट लंबा किंग कोबरा।  |  तस्वीर साभार: ANI

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक गांव में 15 फीट लंब किंग कोबरा मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने इस कोबरे को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। यह विशाल सांप कोयंबटूर शहर के बाहरी इलाके थोंडामुथूर के नारासिपुरम में पाया गया। इतने बड़े सांप को देखने के लिए आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सांप मिलने की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 

जैव विविधता के लिए जाना जाता है पश्चिमी घाट
यह गांव पश्चिमी घाट के पर्वतीय क्षेत्र वेल्लियनगिरि पर्वत की तलहटी में बसा है। पश्चिमी घाट अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां दुर्लभ जीव जंतु पाए जाते हैं। यह दुनिया के सबसे ज्यादा विषैले सांपों में से एक किंग कोबरा का घर भी माना जाता है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने सांप को पकड़ा और उसे सिरूवानी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 

लॉकडाउन में दिखे हैं दुर्लभ जीव जंतु
हाल ही में कोयंबटूर के समीप एक गांप में रसेल वाइपर सांप मिला। रसेल वाइपर विषैले सांपों में से एक है। इस विषैले सांप को गांव के एक निवासी ने अपने स्नान घर में देखा। इसके बाद उसने मदद के लिए लोगों को बुलाया। कुछ समय बाद ग्रामीण ने पाया कि सांप वहां अपने बच्चों को जन्म दे रहा था। लॉकडाउन के प्रथम चरण में देश के अलग-अलग हिस्सों में दुर्लभ जीव जंतु नजर आए। जैव विविधता के जानकारों का मानना है कि मानव गतिविधियां कम होने पर ये जीव जंतु बाहर निकले। वर्षों के बाद मुंबई के समुद्र में डाल्फिन देखी गई। नोएडा के डीएलएफ मॉल के समीप एक नीलगाय घूमते हुए भी पाई गई।

अगली खबर