मेहमानों के बिना पवित्र बंधन में बंधा जोड़ा, शादी में फॉलो किए लॉकडाउन के नियम

कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के बीच एक कपल ने अनोखी शादी की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यह एक ऐसी शादी थी जिसमें कोई मेहमान ही शामिल नहीं हुआ।

Visakhapatnam Couple ties the knot without guests
बिना मेहमानों के विशाखापत्तनम में जोड़े ने की शादी  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • कोरोना महामारी के बीच कपल ने की अनोखी शादी, लॉकडाउन के नियमों का किया पालन
  • शादी में मौजूद नहीं रहा कोई भी मेहमान, सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए किया आयोजन
  • लगातार फैलते संक्रमण के चलते सरकार की ओर से लगाया गया था 21 दिन का लॉकडाउन

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): देश भर में कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच कई दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में हुई एक शादी अचानक सुर्खियों में आ गई है। विशाखापत्तनम में एक जोड़े ने सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए शादी की। COVID-19 लॉकडाउन के बीच एक जोड़े ने यहां कल देर रात शादी की रस्मों का आदान- प्रदान किया। शादी गुरुवार को 11:20 बजे अनाकपल्ली में एनटीआर कॉलोनी में स्थित दूल्हे के घर में आयोजित की गई थी।

महेश और सौजन्या की शादी चार महीने पहले तय हुई थी। इस जोड़े ने अपने माता-पिता और एक पुजारी की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। इसके अलावा शादी में और कोई भी मेहमान मौजूद नहीं था।

दूल्हे के पिता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे बेटे की शादी की तारीख चार महीने पहले तय की गई थी। हम लॉकडाउन पर सरकार के आदेशों का पालन करना चाहते थे। इसलिए, हमने अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। शादी के समय परिवार के छह सदस्य और एक पुजारी मौजूद थे।'

इस बीच इस तरह की शादी और अन्य कई पहलें महामारी से लड़ने में लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं। गौरतलब है कि पूरे देश में केंद्र सरकार की ओर से घोषित 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जिसके कारण लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है और COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। संक्रमण नहीं थमने की वजह से इसे और आगे बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है।

अगली खबर