बच्चों को परेशान कर रहे 'शैतान' को 'मां' ने ऐसे सिखाया सबक, Video देख दिल हार बैठेंगे

Mother Duck Taught Lesson To Crow: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में बत्तख की शक्ल में एक मां अपने बच्चों को एक 'शैतान' कौए से बचाने के लिए ऐसा काम करती दिख रही है, जिससे कौआ बत्तख के बच्चों को परेशान करना बंद कर देता है और वहां से भाग जाता है।

duck
बत्तख मां ने शैतान कौए को सिखाया सबक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • कौए से अपने बच्चों को बत्तख ने ऐसे बचाया
  • अपनी जान बचाकर भागा शैतान कौआ

Mother Duck Taught Lesson To Crow: 'मां' से प्यारा दुनिया में कोई नहीं। मां अपने बच्चे के सामने आई हर मुसीबत के सामने चट्टान बनकर खड़ी हो जाती है। मां अपने जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे पर आई मुसीबत से लड़ जाती है। मां से बेहतर इस दुनिया में कोई दूसरा रिश्ता नहीं। बच्चे बुरे हों या अच्छे, मां के लिए उसके बच्चे हमेशा अच्छे ही होते हैं। मां खुद को तकलीफ देकर भी अपने बच्चे की रक्षा करती है। फिर चाहे वह इंसान की शख्स में मां हो या जानवर और जीव-जन्तु के शक्ल में।

बत्तख मां ने कौए को सिखाया सबक

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में बत्तख की शक्ल में एक मां अपने बच्चों को एक 'शैतान' कौए से बचाने के लिए ऐसा काम करती दिख रही है, जिससे कौआ बत्तख के बच्चों को परेशान करना बंद कर देता है और वहां से भाग जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शैतान कौआ बत्तख के बच्चों को परेशान कर रहा है। इसके बाद बत्तख मां ने कौए को बहुत ही मजेदार तरीके से सबक सिखाया।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

वीडियो देखकर आप बत्तख मां की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख अपने लगभग आधा दर्जन बच्चों को सड़क पार करवा रही होती है। आप देख सकते हैं कि बत्तख के बच्चे अपनी मां के पीछे-पीछे लाइन से चल रहे होते हैं। अगर आपने कभी इंसान के बच्चों को देखा हो तो वह भी कुछ ऐसे ही अपनी मां का आंचल पकड़कर पीछे-पीछे चलते हैं। इसी बीच वहीं पर बैठे एक शैतान कौए की नजर बत्तख के बच्चों पर पड़ती है और वह उन्हें परेशान करने के लिए आ जाता है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by UNILAD (@unilad)

जान बचाकर भाग जाता है कौआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि कौआ बत्तख के बच्चों के पास बार-बार आकर उन्हें परेशान करने लगता है। एक तरह से वह बत्तख के बच्चों के पीछे ही पड़ जाता है। यह देखकर बत्तख को बहुत तेज गुस्सा आता है और वह कौए को खदेड़कर सबक सिखाती है। आप देख सकते हैं कि जिस तरह बत्तख कौए की ओर खूंखार तरीके से दौड़ी थी, अगर कौआ उस बत्तख की चपेट में आ जाता तो आज उसका आखिरी दिन था। इसके बाद कौआ वहां से अपनी जान बचाकर भाग जाता है। वीडियो को unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर