[VIDEO] दादी अम्मा की फर्राटेदार अंग्रेजी ने सबको किया हैरान, लोग बोले- शशि थरूर को दे दी टक्कर

Dadi fluent English VIDEO: आईपीएस अधिकारी ने दादी अम्मा के फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया।

Dadi Amma fluent english
धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलती नजर आईं दादी अम्मा  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती एक दादी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई हैं। दादी भागवानी देवी की भाषा पर अनोखी और मजेदार पकड़ को देखकर लोग हैरान तो हैं ही साथ ही दादी अम्मा का अंदाज उन्हें ठहाका मारकर हंसने पर भी मजबूर कर रहा है। आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने दादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और देखते ही देखते यह तेजी से वायरल हो गया।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में भागवानी देवी सफेद शर्ट के साथ लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। जो शख्स इसमें वीडियो बना रहा है वह दादी से महात्मा गांधी के बारे में पूछता है और दादी अम्मा जवाब देते हुए धारा प्रवाह अंग्रेजी में बात करना शुरु कर देती हैं।

'महात्मा गांधी दुनिया के महान इंसान थे।' वाक्य से शुरुआत करके वह अंग्रेजी में लगातार कई बातें बताती हैं और गांधी की साधारण जीवनशैली के बारे में कई बातें कहती हैं और बताती हैं कि वह हिंदू और मुस्लिमों दोनों को प्यार करते थे। अंत में दादी अपना पूरा नाम भी बताती हैं।

अरुण बोथरा ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं- 'अंग्रेजी बोलने के टेस्ट में दादी को 10 में से कितने नंबर मिलने चाहिए।' यहां आप उनकी ओर से शेयर किया गया वीडियो देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोग दादी की अंग्रेजी पर पकड़ और बोलने का फ्लूएंट अंदाज देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। जबकि कई अन्य हैरान भी हैं, कईयों के लिए अम्मा प्रेरणा का स्रोत भी बन सकती हैं। कई लोगों को दादी को देखकर शशि थरूर की याद आ गई। यहां आप इस वीडियो पर आए रिएक्शन देख सकते हैं।

एक मार्च को पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक 1.6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही 10 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अगली खबर