डांस कर रही थी लड़की, बीच में आकर शख्स ने मचाया ऐसा धमाल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Dance Viral Video: एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही थी। तभी एक शख्स वहां आ धमका और फिर ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Dance Video Girl Man Funny Dance Viral Video Google trend video
शख्स ने मचा दिया गदर...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्टेज पर शख्स ने मचाया जबरदस्त धमाल
  • शख्स का अंदाज देख लोगों की छूट रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। खासकर, डांस, कॉमेडी और शादियो के वीडियो तो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में डांस का काफी मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने इस तरह धमाल मचाया है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार्यक्रम में लड़की स्टेज पर डांस कर रही है। काफी संख्या में लोग डांस का आनंद उठा रहे हैं। तभी स्टेज पर एक शख्स आ धमकता है। ग्रीन टी शर्ट, जींस और चश्मे में शख्स का अंदाज काफी धांसू लग रहा है। स्टेज पर आते ही शख्स इस तरह डांस करने लगता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं घूम-घूमकर जिस तरह से शख्स डांस स्टेप कर रहा है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। देखें वीडियो...

शख्स का धमाका

महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो में शख्स ने जिस तरह से डांस किया उसने महफिल लूट लिया। लोग लड़की से ज्यादा शख्स की तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' 20 की दो नोट मेरी तरफ से कोई उड़ा दो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ये कौन सी कमर है'। इसके अलावा कई यूजर्स ने काफी शानदार इमोजी भी शेयर किए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

अगली खबर