Viral: नागिन डांस तो आपने बहुत देखा, अब जिम वाला डांस भी देख लें, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शादियों में आपने लोगों को डांस करते हुए जरूर देखा होगा। खासकर, नागिन डांस तो लोग जरूर करते हैं। सोशल मीडिया पर भी नागिन डांस के वीडियो आपको काफी देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, मार्केट में एक नया डांस ट्रेंड कर रहा है।

Dance Viral Video jim Dance Funny Viral Video In Hindi
बंदे ने महफिल लूट ली...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नागिन डांस के बाद जिम वाला डांस ट्रेंड में
  • शादी में एक लड़के ने जबरदस्त अंदाज में किया डांस
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक लड़के ने शादी में जिस तरह डांस किया उसे लोग देखते रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, शादियों में आपने लोगों को डांस करते हुए जरूर देखा होगा। खासकर, नागिन डांस तो लोग जरूर करते हैं। सोशल मीडिया पर भी नागिन डांस के वीडियो आपको काफी देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, मार्केट में एक नया डांस ट्रेंड कर रहा है। इस डांस का नाम है 'जिम' वाला डांस, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़का शादी में बेहद अजीब तरीके से डांस कर रहा है। लड़का जिम के सभी एक्सरसाइज को डांस के तरीके से कर रहा है। कुछ लोग इस डांस को देखकर दंग हैं। देखें वीडियो...

बंदे ने लूट ली महफिल

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस डांस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@FitBharat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 46 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। यूजर्स चटकारे लेते हुए डांस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'इस डांस को देखने के बाद जिम जाने की जरूरत नहीं है'। एक ने लिखा, ' धांसू आइडिया है, इस बंदे को सलाम'।


 

अगली खबर