Viral Video: 'टूटे हाथ और फूटे माथे' के बावजूद शख्स ने किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए लोग

कई लोगों में डांस का काफी क्रेज होता है। जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। लेकिन, एक शख्स ने जिस हालत में डांस किया है उसे देखकर सब दंग हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर डांस का ये वीडियो वायरल हो गया है।

 Dance Viral Video Man Dance With Broken Hand And Forehead Funny Viral Dance Video
इसे कहते हैं डांस का क्रेज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • घायल होने के बावजूद शख्स ने किया धांसू डांस
  • डांस करने का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर डांस का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने जिस अंदाज में डांस किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, शख्स का हाथ टूटा हुआ था और सिर भी फूटा था, इसके बावजूद वह शादी में अपने डांस से धमाल मचा रहा था। आलम ये है कि लोगों को यह डांस वीडियो काफी पंसद आ रहा है। इतना ही नहीं डांस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

कई लोगों में डांस का काफी क्रेज होता है। जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। लेकिन, एक शख्स ने जिस हालत में डांस किया है उसे देखकर सब दंग हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इस हालत में भी कोई इस तरह से डांस कर सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स के पूरे शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। हाथ टूटे हुए हैं और सिर भी फूटा है। साथ ही गर्दन में दवाई की बोतल लटकी हुई है। लेकिन, उसके ऊपर डांस का भूत सवार है। आलम ये है कि वो हाथ में डंडे लेकर मस्त होकर डांस कर रहा है। देखें वीडियो... 

मजेदार है डांस का वीडियो

30 सेकेंड के इस वीडियो में घायल शख्स ने शादी में जिस तरह से डांस किए उसने सबको हैरान कर दिया। लेकिन, लोगों को डांस देखकर काफी मजा भी आ रहा है।  अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को @Dr_Kopite ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' जब आपका एक्सीडेंट हो गया हो, लेकिन आपके सबसे अच्छे दोस्त की शादी हो'। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ' डांस के लिए इस तरह का पैशन कभी नहीं देखा'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' लगता है बीवी मायके चली गई है इसलिए खुशी में नाच रहा है'। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
 

अगली खबर