Deathpool: इस 'पूल' में स्विमिंग करते ही चली जाएगी जान, इंसान और जीव-जंतु सबके लिए खतरनाक

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 25, 2022 | 11:45 IST

Brine Pool Red Sea Death: अगर आप भी समुद्र में जाना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। वैज्ञानिकों ने लाल सागर में एक ऐसा दुर्लभ पूल खोजा है, जिसमें जाते ही इंसान की जान चली जाएगी।

DEATH POOL
डेथपूल  |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • वैज्ञानिकों ने लाल सागर में ढूंढा डेथपूल
  • डेथपूल में नहीं है ऑक्सीजन की मात्रा
  • तैरते ही किसी की भी चली जाएगी जान

Brine Pool Red Sea Death: समुद्र के रहस्यों के बारे में जानना बहुत से लोगों को पसंद होता है। आपने डिस्कवरी चैनल पर बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें गोताखोर रहस्यमयी जीवों (Mysterious Creatures) के बारे में जाने के लिए समुद्र की गहराई में जाते हैं। इसके लिए वह समुद्र से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने के लिए भी समुद्र की गहराई में जाते हैं। अगर आप भी समुद्र में जाना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। वैज्ञानिकों ने लाल सागर में एक ऐसा दुर्लभ पूल खोजा है, जिसमें जाते ही इंसान की जान चली जाएगी।

लाल सागर में डेथपूल

वैज्ञानिकों की एक टीम ने लाल सागर में इस पूल की खोज की है, जिसे 'डेथपूल' नाम दिया गया है। रिसर्च टीम का हिस्सा रहे एक वैज्ञानिक ने बताया कि 'डेथपूल' में ऑक्सीजन बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा इसका पानी बिल्कुल खारा और नमकीन है। इस कारण यहां पर किसी भी जीव का सर्वाइव करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। लाल सागर (Red Sea) की सतह पर वैज्ञानिकों की टीम ने इस 10 फीट लंबे पूल की खोज की है। 

समुद्र में 1170 मीटर गहराई पर डेथपूल

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पूल मनुष्यों (Humans) के साथ समुद्री जीवों के लिए भी बेहद खतरनाक है। डेथपूल का पानी हद से ज्यादा नमकीन (Salty) है। वैज्ञानिकों की यह खोज पृथ्वी पर जीवन की सीमाओं का पता लगाने में हेल्प कर सकती है। मियामी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने इस 'डेथ पूल' की खोज की है। खोज में पता चला है कि ब्राइन पूल में ऑक्सीजन की जरा सी भी मात्रा नहीं है। इससे कोई भी समुद्री जीव तुरंत अचेत (Unconscious) अवस्था में चला जाएगा या फिर मर जाएगा। वैज्ञानिकों की टीम ने रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर व्हीकल (ROV) के इस्तेमाल से समुद्र में 1,770 मीटर गहरे इस पूल को खोजा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर तैरने वाली किसी भी चीज को यह पूल मार देगी। इस खोज से वैज्ञानिकों को भविष्य में यह पता लगाने में हेल्प हो सकती है कि लाखों साल पहले हमारे ग्रह पर महासागरों का निर्माण कैसे हुआ।

अगली खबर