Video: मस्त होकर चिलम फूंकते नजर आईं 'देसी दादी', IPS बोले- 'खुशी वैवाहिक जीवन का राज'

सोशल मीडिया पर एक दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चिलम फूंकते हुए नजर आ रही हैं। आलम ये है कि दादी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Desi Dadi smoke chillum funny viral video in hindi
देसी दादी का अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • देसी दादी का बिंदास अंदाज!
  • इस तरह चिलम को कर रहीं एंजॉय
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ चीजों को देखकर जहां लोग दंग रह जाते हैं, तो वहीं कुछ चीजों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। इसी कड़ी में एक IPS अधिकारी ने काफी मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग दंग भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। क्योंकि, जिस तरह एक 'देसी दादी' मस्त होकर चिलम फूंक रही हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दादी कुछ बुजुर्ग के साथ मस्त होकर चिलम फूंक रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चबूतरे पर कुछ बुजुर्ग आराम से बैठे हैं। उनके साथ दादी भी आराम से बैठी हुई हैं। वहीं, बडे़ मजे से एंजॉय करते हुए वह चिलम फूंकती नजर आ रही हैं। बारी-बारी से सभी लोग बात करते हुए चिलम फूंकते रहते हैं। इस पूरे मामले को लेकर कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। आलम ये है कि इन सबका अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। देखें वीडियो...

देसी दादी का मस्त अंदाज...

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' खुशी वैवाहिक जीवन का असली राज'। इसके साथ उन्होंने मजेदार इमोजी भी शेयर किए हैं। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और लोग इस वीडियो पर मजे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' ये राजस्थान है सर, यहां प्रेम का सागर बहता है'। एक ने लिखा, ' मैं अपनी पत्नी को ये वीडियो जरूर दिखाऊंगा'। तो देसी दादी का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर