Viral: मस्त होकर भगवान की भक्ति में डूबा बंदर, लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

वीडियो में काफी संख्या में लोग कीर्तिन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीच में एक बंदर साधु की गोद में बैठा हुआ है। लोगों को कीर्तिन करता देख बंदर भी मजे से करताल बजाते हुए भगवान की भक्ति में डूब गया है।

Devotee monkey video goes viral on social media people love it
भगवान की भक्ति में डूबा बंदर  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • भगवान की भक्ति में डूबा बंदर
  • लोगों को पसंद आ रहा बंदर का नया 'अवतार'
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इंसान हो या फिर जानवर सबके मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में एक बंदर  जिस तरह से भगवान की भक्ति में डूबा हुआ है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बंदर मजे से करताल बजा रहा है। वीडियो में काफी संख्या में लोग कीर्तिन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  बीच में एक बंदर साधु की गोद में बैठा हुआ है। लोगों को कीर्तिन करता देख बंदर भी मजे से करताल बजाते हुए भगवान की भक्ति में डूब गया है। आलम ये है कि बंदर का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

भक्ति में डूबा बंदर

वीडियो में बंदर का अंदाज देखकर आप भी उसके फैन जरूर हो गए होंगे। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को पंकज पाराशर नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, सात हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। किसी का कहना है कि ऐसा भक्त बंदर पहले कभी नहीं देखा। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह तो बजरंगबली का अवतार है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।


 

अगली खबर