Funny Video: शादी छोड़ फोन पर ये काम करने लगे दूल्हा-दुल्हन! वीडियो देख कहेंगे- 'रब ने बना दी जोड़ी'

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। वीडियो में दोनों फोन पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

Dulha Dulhan Video Bride Groom Playing game on mobile phone funny video viral in hindi
क्या जोड़ी है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी छोड़ फोन पर दूल्हा-दुल्हन व्यस्त!
  • गेम खेलते नजर आए दूल्हा-दुल्हन
  • वीडियो पर लोग ले रहे जमकर मजे

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर अगर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं तो कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? हंसाने से लेकर चौंकाने वाले तक एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर तो उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप हंसेंगे तो जरूर लेकिन ये भी कहेंगे, ' रब ने भी क्या खूब जोड़ी बनाई है'? आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

आमतौर पर शादी में हर दूल्हा-दुल्हन मौज-मस्ती करते हैं। कई तरह की रस्में निभाई जाती है। मेहमानों से मिलते हैं। लेकिन, एक दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल कर दिया है। उन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे उनकी शादी नहीं बल्कि किसी और की है। हो सकता है आपको इस पर यकीन नहीं हो रहा हो। लेकिन, वीडियो देखने के बाद आपको खुद अंदाजा लग जाएगा। क्योंकि, ये दूल्हा-दुल्हन तो शादी छोड़ फोन पर बिजी हैं। वीडियो में देखिए किस तरह दूल्हा-दुल्हन आराम से बैठकर मोबाइल फोन पर मजे से गेम खेल रहे हैं। उन्हें बिल्कुल ही फर्क नहीं पड़ रहा है कि उनकी शादी है। इतना ही नहीं गेम खेलते हुए दोनों मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। देखें वीडियो...

ऐसा कौन करता है भाई...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी आई होगी। साथ ही सोच रहे होंगे कि अपनी शादी में ऐसा कौन करता है भाई? बहरहाल, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87'अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं, इस वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' दूल्हा-दुल्हन तो PUBG लवर हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ये फबजी ने बल्कि फ्री फायर खेलने में लगे हैं'। आप भी वीडियो पर कमेंट के जरिए रिएक्शन दे सकते हैं। 

अगली खबर