Viral video: दूल्हे को देखकर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Dulha Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दूल्हा को देखकर दुल्हन ऐसी हरकत कर रही है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Dulha Dulhan Video Bride Groom Trending Funny viral Video in hindi
हाय रे दुल्हन का अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शानदार इशारा
  • वीडियो देख लोगों की छूट रही हंसी

Dulha Dulhan Funny Video: किसी भी लड़का, लड़की के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को कपल भरपूर एंजॉय करना चाहते हैं। इतना ही नहीं इसे यादगार, खास और सबसे अलग-अलग बनाने के लिए लोग कई तरह की तरकीब भी लगाते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिलती है, जबकि ऐसा करने में कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं , जिनका यूजर्स जमकर लुत्फ उठाते हैं। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें दुल्हन का अंदाज देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
 
अक्सर शादियों में आपने दूल्हा-दुल्हन को मौज-मस्ती करते हुए देखा होगा। हालांकि, कुछ जोड़े गंभीर भी रहते हैं। जबकि, कुछ कपल तो ऐसा करते हैं जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कई बार दोस्त-यार भी कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे महफिल में चार चांद लग जाती है। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन का अंदाज देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। एक ओर जहां दूल्हा मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, मस्ती के मामले में दुल्हन तो एक कदम आगे चल रही है। दूल्हे को देखकर वह मस्त इशारा कर रही है और बैठे-बैठे ही मजेदार डांस भी कर रही है। जिसे देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। वीडियो

बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी जरूर मजा आया होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं, वहीं वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

अगली खबर