यहां हैं दुनिया के सबसे छोटे बंदर, पिंग पोंग बॉल से भी कम है साइज, Video वायरल

Eastern pygym marmosets: दुनिया में आपको जानवरों की एक से एक प्रजाति मिल जाएगी जो देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगती। बंदरों की एक ऐसी ही प्रजाति यूके के चिड़ियाघर में देखी गई है।

Eastern pygym marmosets
दोनों बंदर मात्र 2 इंच के हैं 

दक्षिण अमेरिका का रेन फॉरेस्ट कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और पश्चिमी ब्राजील तक फैला हुआ है। इस जंगल में अनेकों प्रकार के जीव जंतु रहते हैं जो इस रेन फॉरेस्ट को और आकर्षक बना देते हैं। इन्हीं प्रजातियों में से एक मासूम से दिखने वाले Eastern pygym marmosets नाम की बंदर की प्रजाति‌ है।

यूके के चेस्टर चिड़ियाघर में इस प्रजाति के दो बंदरों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने साइज के वजह से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों बंदर मात्र 2 इंच के हैं, या यूं कह लीजिए कि यह दोनों बंदर पिंग पोंग बॉल्स से भी छोटे हैं।

अपने इस साइज के वजह से इन दोनों बंदरों ने दुनिया के सबसे छोटे बंदर होने का खिताब जीत लिया है। हालांकि, इन बंदरों के इतना छोटा होने की वजह से इन दोनों के लिंग का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पैदा होने पर जब इन बंदरों का वजन नापा गया तो इनका वजन सिर्फ 10 ग्राम निकला। 



अपने बच्चों को इस दुनिया में लाकर तीन साल की Zoe और चार साल का Baldrick बंदर दंपत्ति बहुत खुश हैं और अपने बच्चों की देखरेख में व्यस्त हैं। इस जू की प्रिमेट जू कीपर Holly Webb का यह कहना है कि Baldrick अपने बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील हो गया है और इनकी देखभाल में कोई भी कमी नहीं छोड़ रहा है। Webb आगे बताती हैं कि बाकी पिताओं की तरह Baldrick भी अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में लगा हुआ है। उसे यह ज्ञात हो गया था कि Zoe अब अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए एकदम तैयार है। पिता के सभी फर्ज निभाने के लिए उसने अपने आप को और मजबूत कर लिया है। 

डॉक्टर Nick Davis के अनुसार, यह दोनों नन्हें मेहमान बहुत जिज्ञासु और जागरूक हैं। छोटे आकार के होने के बावजूद यह बंदर इतने जोर से आवाजें निकालते हैं कि पूरे जंगल में इनकी आवाज गूंज उठती है। यह अपने साथी को अट्रैक्ट करने के लिए और दुश्मनों से दूसरों को जागरूक करने के लिए बहुत जोर से आवाजें निकालते हैं। यह दोनों बंदर अपने कार्यों में निपुण हैं।
 

अगली खबर