Viral News: होटल की लॉबी में जब पहुंचा हाथी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

श्रीलंका के एक होटल के लॉबी में अचानक से एक हाथी के घुसने से वहां अफरा तफरी मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

elephant roaming viral video
होटल परिसर में घूमते हाथी का वीडियो वायरल  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली : श्रीलंका में एक होटल में हर कोई उस वक्त हैरान रह गया जब वहां पर होटल के अंदर उन्होंने एक हाथी को देखा। होटल की लॉबी में हाथी को देखकर हर किसी के होश उड़ गए। इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और इस पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें बताया कि कैसे श्रीलंका के एक होटल की लॉबी में एक हाथी घुस आया और वहां इधर उधर घूमने लगा। अपने सूंड़ से वह वहां रखे हर सामानों को तहस नहस करता जा रहा था। यह वाकई में काफी डराने वाला था।

 

 

19 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने बताया कि यह हाथी इस होटल का परमानेंट कस्टमर है और वह यहां पर अक्सर आता-जाता रहता है।   

अगली खबर