दो लड़कियों से हुआ प्यार, मिलने के लिए हजारों मील दूर पहुंचा शख्स, दोनों ने तोड़ दिया दिल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 25, 2022 | 16:01 IST

Ajab Gajab Love: एक शख्स ने अपने साथ प्यार में हुए दो ऐसे धोखों के बारे में बताया, जिसके बाद शख्स पूरी तरह से टूट गया। शख्स ने बताया कि उसे प्यार में एक नहीं बल्कि दो-दो बार धोखा मिला। इसके बाद उसे उसका प्यार पर से भरोसा उठ गया है। शख्स ने बताया कि जिन दो लड़कियो ने उसका दिल तोड़ा, वह दोनों दिन-रात उससे बातें करती थीं।

love
प्यार में मिला धोखा  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • शख्स को दो लड़कियों से हुआ प्यार
  • मिलने के लिए हजारों मील पहुंचा दूर
  • दोनों ने बुरी तरह से तोड़ दिया दिल

Ajab Gajab Love: जब इंसान का प्यार में दिल टूटता है तो ऐसा लगता है कि उसकी दुनिया ही लुट गई है। भरोसा टूटने के साथ-साथ इंसान भी पूरी तरह से टूट जाता है। एक शख्स ने अपने साथ प्यार में हुए दो ऐसे धोखों के बारे में बताया, जिसके बाद शख्स पूरी तरह से टूट गया। शख्स ने बताया कि उसे प्यार में एक नहीं बल्कि दो-दो बार धोखा मिला। इसके बाद उसे उसका प्यार पर से भरोसा उठ गया है। शख्स ने बताया कि जिन दो लड़कियो ने उसका दिल तोड़ा, वह दोनों दिन-रात उससे बातें करती थीं।

प्रेमिका से मिलने इंग्लैंड पहुंचा शख्स

द मिरर की खबर के मुताबिक, इंग्लैंड के नॉटिंघम में पैदा हुए और स्पेन के रहने वाले डेविड स्टीवेंसन (David Stevenson) नाम के शख्स को जो धोखा मिला, उसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया। सबसे पहले डेविड को इंग्लैंड की एक लड़की पसंद आई थी। इस लड़की से वह इंग्लैंड में दो बार मिले थे। सिर्फ यही नहीं, इस लड़की के साथ वह डेट पर भी गए थे। इसके बाद वह जब स्पेन लौटे तो दिन-रात उस लड़की से बातें करते थे। डेविड ने बताया कि वह उस लड़की से बहुत ही ज्यादा प्यार करने लगे थे। इसके बाद वह एक बार फिर से उस लड़की से मिलने इंग्लैंड पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

डेविड ने बताया कि वह स्पेन से हजारों मील दूर लड़की से मिलने के लिए इंग्लैंड पहुंचे तो उसने इस बार उनका फोन ही नहीं उठाया। डेविड ने बताया कि वह लड़की किसी भूत की तरह थी और अचानक से गायब हो गई। इस बात का डेविड को बहुत बुरा लगा। इसके बाद वह अपना टूटा दिल लेकर स्पेन लौट आए। हालांकि कुछ दिनों बार उनकी बात दूसरी लड़की से होने लगी। यह लड़की भी इंग्लैंड की ही थी। डेविड ने बताया कि यह लड़की भी उनसे दिन-रात बातें करती थी। इसके बाद उन्होंने एक महीने में दूसरी बार इंग्लैंड जाने का फैसला किया।

दूसरी बार भी टूटा दिल

डेविड ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनकी दूसरी डेट अच्छी रहेगी, लेकिन इस बार भी उनके साथ उल्टा हो गया। डेविड ने बताया कि जब वह ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर पहुंचे और लड़की को फोन किया तो लड़की ने बहाना बनाया कि उसे कोविड हो गया है। इसके बाद वह मिलने नहीं आई। डेविड ने बताया कि एक ही महीने में वह दो बार स्पेन से इंग्लैंड आया, लेकिन दोनों बार उनका दिल टूट गया।

अगली खबर