क्या 6 माह के बच्चे के पेट में पनप रहा था बच्चा? डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर निकाला भ्रूण

पटना के PMCH में एक 6 महीने के बच्चे से मानव भ्रूण निकाला गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर करीब डेढ़ किलो का भ्रूण निकाला। ये अपने आप में बड़ा दुर्लभ मामला है।

PMCH
बच्चे का पेट फूलता जा रहा था 

नई दिल्ली: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) से बड़ी हैरान कर देने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने 6 महीने के बच्चे के पेट से भ्रूण निकाला है। 15 डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे ऑपरेशन कर इस भ्रूण को मासूम के पेट से बाहर निकाला। 

बच्चे के पिता मोहम्मद नईमुद्दीन ने बताया, 'डॉक्टर पहले बोल रहे थे कि ट्यूमर है। अभी ऑपरेशन हुआ तो ट्यूमर के अंदर बच्चा निकला। बच्चा साढ़े छह महीने का है।' बच्चे की मां का नाम चांदनी है और वो बक्सर के रहने वाले हैं।

बच्चे को लेकर उसके माता-पिता परेशान थे। उसके पेट में दर्द होता था और पेट फूलता जा रहा था। इसके बाद उसे 20 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड से पेट में ट्यूमर होने का अंदाजा लगाया गया, लेकिन निकला करीब डेढ़ किलो का मानव भ्रूण। इस भ्रूण में शिशु के अंग बनने शुरू हो गए थे।

डॉक्टर ने इस बहुत ही दुर्लभ मामला बताया और कहा कि लगभग 5 लाख केस में से एक केस ऐसा आता है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी महिला के पेट में जुड़वा बच्चे होते हैं, लेकिन एक बच्चा विकसित नहीं हो पाता और वो दूसरे शिशु के पेट में चला जाता है।

अगली खबर