शेर और लंगूर के बीच जमकर हाथापाई, लेकिन अंजाम चौंकाने वाला, देखें वायरल वीडियो

Lion Baboon Fight Viral Video: एक शेर और लंगूर के बीच पेड़ के ऊपर जबरदस्त फाइट हुई। आलम ये है कि यह वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Fight Between Lion and baboon watch shocking viral video in hindi
शेर और लंगूर की लड़ाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शेर और लंगूर के बीच जरबदस्त मुकाबला
  • दोनों ने एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियो को बार-बार देखने का भी मन करता है। लेकिन, आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, जिस तरह से लंगूर और शेर के बीच हाथापाई होती है और इस लड़ाई को जो अंजाम होता है उसे देखकर किसी को भी हंसी आ जाए।

आपने कई सारे जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। कभी जंगलों में लाइव देखा होगा या फिर वीडियो में इसका आनंद उठाया होगा। कई बार लड़ाई इतना खतरनाक होती है कि देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह  एक लंगूर और शेर के बीच लड़ाई हो रही है। नदी किनारे लंगूर एक पेड़ पर बैठा हुआ। तभी वहां कुछ शेर पहुंच जाते हैं। लंगूर को देखकर एक शेर पेड़ पर चढ़ जाता है। पहले तो लंगूर घबराता है। लेकिन, हिम्मता जुटाते हुए शेर पर झपट्टा मारता है। फिर शेर आक्रमक हो जाता है और दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। परिणाम क्या होता है वीडियो में आप खुद देख लें...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Wildlife (@wildlife.viral)

शेर और लंगूर के बीच मजेदार लड़ाई...

दोनों की लड़ाई देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और मजा भी आ रहा है। साथ ही लंगूर ने जिस तरह से शेर को चकमा दिया उसे देखकर हंसी भी आ रहा है। आलम ये है कि अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildlife.viral' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 87 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर