चमत्कार! नदी में तैरता मिला पत्थर, लिखा हुआ था 'राम' नाम; लोगों ने माना भगवान की कृपा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 02, 2022 | 16:36 IST

Floating Stone Ishan River: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईसन नदी में एक तैरता हुआ पत्थर मिला। इस पत्थर पर भगवान 'राम' नाम लिखा हुआ है। जब लोगों ने पत्थर डुबाकर देखा, तो यह पानी में डूब नहीं रहा है। पत्थर का वजन 5 किलो 700 ग्राम बताया जा रहा है।

ram
तैरता पत्थर  |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मिला तैरता हुआ पत्थर
  • ईसन नदी में बच्चों ने पाया तैरता हुआ पत्थर
  • पत्थर में लिखा था भगवान राम का नाम

Floating Stone Ishan River: कई बार ऐसे चमत्कार सामने आ जाते हैं, जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इन चमत्कारों को लोग ईश्वर का वरदान मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में। यहां ईसन नदी में एक तैरता हुआ पत्थर मिला। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पर 'राम' नाम लिखा हुआ है। लोगों ने पत्थर डुबाकर देखा, लेकिन यह पानी में डूब नहीं रहा है। इस पत्थर का वजन 5 किलो 700 ग्राम बताया जा रहा है।

भगवान राम का चमत्कार!

यह पत्थर इलाके में कौतूहल का विषय बन गया है। कई लोग कह रहे हैं कि भगवान राम जब रावण से युद्ध करने के लिए श्रीलंका जा रहे थे, तो उन्होंने भारत से श्रीलंका तक समुद्र पर नल-नील ने जो पुल बनवाया था, यह पत्थर उसी पुल का है। पत्थर मिलने के बाद लोग इसे भगवान राम का चमत्कार मान रहे हैं। वहीं कई लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए पत्थर को मंदिर में रखने की बात कही। बता दें कि थाना बेवर के अहमलपुर गांव के निकट से ईसन नदी गुजरती है। 

ये भी पढ़ें-  42 साल के शख्स पर आया 19 साल की लड़की का दिल, लोगों के निशाने पर प्रेम कहानी, जानें कारण

नदी में तैरता मिला काला पत्थर

बताया जा रहा है कि 30 जुलाई की सुबह गांव के कई बच्चे नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी के किनारे काला पत्थर तैरता हुआ दिखा। इसके बाद उन्होंने नदी में कूदकर पत्थर निकाल लिया। जब बच्चों ने पत्थर नजदीक से देखा तो उस पर 'राम' लिखा हुआ था। इसके बाद वहां पर धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। देखें वीडियो- 

लोगों ने तोड़कर देखा पत्थर

जब लोगों ने पत्थर तोड़कर देखा तो वह ठोस निकला। इसके बाद लोगों ने पत्थर को फिर से जोड़ दिया। लोगों ने इस पत्थर को भगवान का चमत्कार माना और इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखने लगे। बता दें कि इस पत्थर का वजन आकार के सापेक्ष काफी कम है। तैरते पत्थर की बात जानकर काफी दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए गांव में पहुंच रहे हैं।

अगली खबर