Video:करना चाह रहा था तूफानी डांस, लेकिन पलट गई बाजी और हो गया 'कचरा', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Dance Video: एक लड़का डांस करने के दौरान स्टंट करना चाह रहा था। लेकिन, बैलेंस बिगड़ने के कारण वह गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Funny Dance Video Boy Doing Stunt During Dance Then What Happened watch funny viral video
स्टाइल के चक्कर में खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • धमाकेदार डांस करना चाह रहा था लड़का
  • स्टंट करने के चक्कर में जमीन पर गिरा
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Dance Video: इस दुनिया में हर कोई फेमस होना चाहता है। नाम कमाना चाहता और खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहता है। इसके लिए कई लोग काफी अजीबोगरीब तरकीब भी निकालते रहते हैं। कुछ को इसमें कामयाबी मिलती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं और उन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियोज पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मजेदार डांस का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक युवक कुछ 'तूफानी' करना चाहता था। लेकिन, बाजी पलट गई और 'इज्जत का कचरा' हो गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके ऊपर डांस का जुनून सवार रहता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग अलग अंदाज  में डांस कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। एक युवक भी कुछ ऐसा ही करना चाह रहा था। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह का वह माहौल बना रहा है और लोग काफी उत्सुक हैं। लड़का कुछ अलग स्टंट दिखाना चाहता है। इसके लिए वह पास में रखे बक्से के पास जाता है और ब्लैक फ्लिप मारने की कोशिश करता है धड़ाम से नीचे गिर जाता है। ये देखकर लोग वहां घबरा जाते हैं। लेकिन, यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो...

जिसने भी इस वीडियो को देखा वह जमकर ठहाके लगाने लगा। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'videolucu.funny' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और वीडियो पर मजे ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर