Viral: शादी के बाद इस तरह भागते नजर आए दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख चकरा गया लोगों का दिमाग

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Funny Video Bride Groom Runs Away After Marriage Video Goes Viral
दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो
  • धूल भरी सड़क पर भागते नजर आए कपल
  • वीडियो देख छूट रही है लोगों की हंसी

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अलग है, यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखते हैं। वहीं, कुछ मामले हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। क्योंकि, शादी के बाद जिस तरह से कपल धूल भरी सड़क भागते नजर आए, उसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए कि आखिर मामला क्या है?

ये तो हम सब जानते हैं शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती है और लोग जमकर मस्ती करते हैं। कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर शादी में आए भी मेहमान भी दंग रह जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में तो कुछ और ही मामला लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन धूल भरी सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं। उनके साथ कुछ लोग भी हैं। वहीं, आगे-आगे गाड़ीवाला भागते हुए दिखाई दे रहा है। अब दूल्हा-दुल्हन गाड़ी पकड़ने के लिए दौड़ रहे हैं या फिर कोई रस्में निभा रहे हैं, इस वीडियो को देखकर आप खुद अंदाजा लगा लीजिए। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: स्पीड में बाइक से नदी पार कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख सिहर जाएंगे आप

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

जिस तरह से दूल्हा-दुल्हन दौड़ते नजर आए उसे देखकर लोगों की हंसी तो छूट रही है। साथ ही अपने-अपने अंदाज में यूजर्स जमकर चटकारे लरे हैं।  इंस्टाग्राम पर 'rkkhan6549' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर किसी का कहना है कि ये कोई रीति-रिवाज है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन के साथ ये नाइंसाफी है। तो इस वीडियो पर आपको क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर