VIDEO: जयमाला के दौरान मौज लेने लगे दूल्हे के दोस्त, फिर दुल्हन ने जो किया देखते रह गए लोग

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्त वरमाला के दौरान मौज लेने लगे। फिर दुल्हन ने जो किया उसे सब देखते रह गए।

Funny Video Bride Groom Viral Video in Hindi
दुल्हन ने तो सबकी हवा टाइट कर दी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो
  • वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों को मजाक करना पड़ा भारी
  • कुछ समय के लिए दुल्हन ने बना दिया अलग माहौल

Bride Groom Viral Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) भी एक से एक मजेदार वीडियो से गुलजार है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी छूट रही है। क्योंकि, वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्त मौज-मस्ती करने लगे। फिर दुल्हन ने जो किया उसे सब देखते रह गए। 

किसी भी शादी में सबसे ज्यादा मौज-मस्ती दुल्हन-दूल्हे के दोस्त करते हैं। हालांकि, कई बार कपल भी माहौल बना देते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त भी वहां पहुंच जाते हैं। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती है, दोस्त दूल्हे को गोद में उठा लेते हैं। दुल्हन दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पाती है। वहीं, दूल्हे के दोस्त जमकर मजे लेने लेते हैं। फिर दुल्हन ने जो किया वो आप खुद वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें -  Viral: इस दुल्हन को देख लगा झटका, लोग बोले-'ये तो दिशा पाटनी है', जानें क्या है वीडियो की सच्चाई?

दुल्हन ने तो कमाल कर दिया...

दुल्हन बिना वरमाला पहनाए चुपचाप दूसरी जगह जाकर बैठ जाती है। दुल्हन को ऐसा करता देख सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। कुछ देर के लिए माहौल ही बदल गया। लेकिन, अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'dulhaniyaa' नाम के का अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर