Viral Video: डांस करने में मस्त थी लड़की, लेकिन कुत्ते ने कर दिया ऐसा खेल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की सड़क किनारे मस्त होकर डांस कर रही थी। लेकिन, अचानक कुत्ते ने बीच में आकर सारा मूड खराब कर दिया।

funny video girl dance on road then dog do something strange watch viral funny video
लड़की के साथ तो खेल हो गया भाई...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सड़क किनारे डांस कर रही थी लड़की
  • अचानक कुत्ते ने बिगाड़ दिया सारा खेल...
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें मजेदार से लेकर हैरान करने वाले तक की चीजें शामिल होती हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। क्योंकि, एक कुत्ते ने जिस तरह लड़की के साथ 'मजाक' किया उसकी कल्पना शायद उसने नहीं की थी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। 

जरा सोचिए, आप अपनी मस्ती में हैं और अचानक आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिससे मस्ती पर पानी फिर जाए तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात किसी का भी मूड खराब हो जाएगा। एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब वह मस्ती में डांस कर रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सड़क किनारे लड़की मस्ती में एक से एक मजेदार पोज देकर डांस कर रही है, लेकिन अचानक एक कु्त्ता आ जाता है और सारा खेल बिगाड़ देता है। देखें मजेदार वीडियो...

रंग में भंग...

वीडियो देखकर छूट गई ना आपकी भी हंसी। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे इसे कहते हैं 'रंग में भंग'। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Ffs_OMG' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 40 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट के जरिए अपनी राय दे सकते हैं। 

अगली खबर