डेट पर आई लड़की का जैसे ही खुला मुंह, दिखी ऐसी चीज कि लड़के के चेहरे पर आ गई हंसी; तभी..

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 02, 2022 | 17:00 IST

Funny Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली बार डेट पर आए ये दोनों लड़का-लड़की एक-दूसरे से कुछ छिपाते नजर आते हैं। इसी बीच लड़का कुछ ऐसी बात करता है, जिसे सुनकर लड़की की हंसी छूट जाती है। हालांकि, लड़की अपनी हंसी छिपाने की कोशिश करती है।

couple
मजेदार कपल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • डेट पर आए थे लड़का-लड़की
  • लड़की के टुटे दांत देखकर हंसने लगा लड़का
  • तभी लड़की को दिखी मजेदार चीज

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर रोज अनेकों ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। इन वीडियो को जितनी बार भी देखो लेकिन मन नहीं भरता। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें एक बार देख लेने के बाद उसके बारे में सोच-सोचकर पूरे दिन हंसी आती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो का कंटेंट देखकर आपकी हंसी रुकेगी ही नहीं। यह वीडियो एक लड़का और एक लड़की से जुड़ा है। दोनों लड़का-लड़की पहली बार डेट पर आए थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली बार डेट पर आए ये दोनों लड़का-लड़की एक-दूसरे से कुछ छिपाते नजर आते हैं। इसी बीच लड़का कुछ ऐसी बात करता है, जिसे सुनकर लड़की की हंसी छूट जाती है। हालांकि, लड़की अपनी हंसी छिपाने की कोशिश करती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का और लड़की दोनों मास्क लगाकर डेट पर आए हुए होते हैं। हालांकि, जब दोनों साथ बैठते हैं तो वह अपने मास्क हटा लेते हैं। इसके बाद लड़का न जाने क्या बात कहता है कि लड़की की हंसी छूट जाती है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

परफेक्ट कपल!

हंसी आने के बाद लड़की की पोल खुल जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की के सामने के दांत टूटे हुए होते हैं। लड़की को जब यह महसूस होता है कि लड़के को उसका राज पता चल गया है तो वह दुखी हो जाती है। इसके बाद वह अपने मास्क पहनने लगती है। इसके आगे जो होता है, वह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। दरअसल, जैसे ही वह लड़का डेट पर आई लड़की के टूटे दांत देखता है। उसे भी हंसी आ जाती है। इसके बाद लड़के के भी टूटे दांत दिख जाते हैं। यह देखकर दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। आप भी जब यह वीडियो देखते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा जोर की हंसी आ जाएगी। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘परफेक्ट कपल।’

अगली खबर