OMG: बंदे ने गाड़ी की टंकी में पेट्रोल के बदले डाल दी 'शराब', फिर जो हुआ वीडियो देख कहेंगे- 'भाई मौज करा दी'

Funny Video: ये तो हम सब जानते हैं कि हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो उसकी अपनी अलग एक पहचान हो। एक शख्स ने तो इसके लिए गजब का दिमाग लगाया।

Man put liquor in the bike tank instead of petrol then what happened watch funny video
पेट्रोल के बदले गाड़ी में डाल दी शराब  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने किया पेट्रोल के बदले 'शराब' का इस्तेमाल
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां यूजर्स अपनी चीजें शेयर कर फेमस होना चाहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिलती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए तो कुछ लोगों की रातोंरात किस्मत बदल गई। लेकिन, एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप जरूर कहेंगे, ' भाई मौज करा दी'।  

ये तो हम सब जानते हैं कि हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो उसकी अपनी अलग एक पहचान हो। इसके लिए कई बार लोग अपनी जान तक की बाजी भी लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग काफी अजीबोगरीब हरकतें तक कर बैठते हैं। इस वीडियो में भी एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया है। जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि इस भाई ने तो हद कर दी। आज तक आपने लोगों को बाइक में पेट्रोल डलवाते हुए देखा होगा, लेकिन एक शख्स ने तो कमाल कर दिया। उसने पेट्रोल के बदले टंकी में 'शराब' ही डाल दी। हो सकता है कि आपको इस बात पर यकीन ना हो रहा हो और आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में कोई ऐसा भी कर सकता है क्या? तो अपनी 'गलतफहमी' को दूर करने के लिए आप इस वीडियो को पहले देख लें...

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आप सोच में पड़ गए होंगे और मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसके साथ ऐसा ही हुआ। अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और इस पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और काफी संख्या में व्यूज भी मिले हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग काफी मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ' अच्छा है शराब का नशा किया, अगर प्यार करता तो टूट जाता'. एक अन्य यूजर ने लिखा, ' मैं चली चली मुझे छूना ना कोई'. एक ने लिखा, ' कितने तेजस्वी लोग हैं'. इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर