Funny Video: खाते हुए भी फोन पर बिजी था शख्स, अगले ही पल जो हुआ उसे देख मिलेगी बड़ी सीख

Funny Video: अक्सर लोग फोन पर बिजी रहते हैं। लेकिन, कई बार इसके चक्कर में लोगों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर 'दुनिया' हैरान रह जाती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Funny Video Man using mobile phone then what happened watch funny video share on social media
शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खाना खाने के दौरान फोन पर बिजी थी शख्स
  • खाना के बदले 'मास्क' खाने लगा शख्स
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

आज कल जिसे देखिए वो फोन पर व्यस्त रहता है। रोड पर चलते हुए, गाड़ी में बैठे हुए, खाना खाते हुए...। कई बार तो लोग फोन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनके आस-पास क्या हो रहा है उसका कोई होश नहीं रहता है। इतना ही नहीं कई बार तो घटनाएं भी घट चुकी हैं। कुछ लोगों को एक्सीडेंट हो गया तो कोई चलते-चलते फोन में इतना बिजी था कि सड़क पर ही गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हंसी तो जरूर आएगी लेकिन सीख भी बड़ी मिलेगी। 

अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि जब वो खाना खा रहे होते हैं, तो उस वक्त मोबाइल फोन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वो क्या खा रहे हैं बिल्कुल ही इसका होश नहीं रहता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए एक शख्स अपनी पत्नी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचा है। उस वक्त भी वह फोन पर लगा है। तभी उसकी पत्नी मास्क उतारकर साइड में रख देती है। लेकिन, शख्स को इस बात का बिल्कुल ही अहसास नहीं होता। वह झटपट में मास्क को ही खाना समझकर खा लेता है। देखें मजेदार वीडियो...

कहीं आप भी तो ऐसा नहीं करते...

वीडियो देखकर हंसी तो जरूर आई होगी, लेकिन सीख भी बड़ी मिली होगी। क्योंकि, इस तरह की घटना किसी के साथ घट सकती है। हालांकि, यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'funny_desi420' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं।

अगली खबर