VIDEO: पत्नी ने मांगा FB और इंस्टा का पासवर्ड, फिर पति ने जवाब से महफिल लूट लिया

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी ने पति से ऐसी चीज मांगी जिसे सुनकर सब दंग रह गए। लेकिन, पति का जवाब महफिल लूट लिया।

Funny Video Wife husband Viral Video in Hindi
मजेदार है वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी का एक और मजेदार वीडियो आया सामने
  • सगाई में पत्नी ने मांगा फेसबुक और इंस्टाग्राम का पासवर्ड!
  • पति का जवाब माहौल बना दिया

Bride Groom Viral Video: देश में इन दिनों शादियों की धूम है। हर दिन हजारों की संख्या में शादियां हो रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया (Social media) भी शादियों के वीडियो से गुलजार है। इनमें कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

ये वायरल वीडियो (Viral Video) सगाई का है। काफी संख्या में लोग मौजूद हैं और कार्यक्रम को एक महिला होस्ट कर रही है। लोग फूल मस्ती में है और जमकर कार्यक्रम के मजे ले रहे हैं। तभी होस्ट पति-पत्नी को अजीबोगरीब वचनों को निभाने की बात कहती है। महिला पत्नी की तरफ से बात करते हुए पति से कहती है कि आज और अभी से फेसबुक और इंस्टाग्राम का पासवर्ड आप अपनी पत्नी को दे दें। फिर पति जो जवाब देता है उसे सुनकर लोगों का दिल बाग-बाग हो गया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  ना दौलत, ना ही शोहरत...बस इस एक बात पर 71 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 25 साल की लड़की

पति ने लूट लिया महफिल

पति का जवाब सुनते ही लोग भी जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। इतना ही नहीं लोग पति की जमकर तारीफ भी करते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको पति का जवाब कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर