Viral Video: हथौड़ा मार-मार कर शख्स को कर दिया गंजा, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या जुगाड़ है?'

आमतौर पर आपने कैंची, रेजर या फिर स्तूरा से लोगों को बाल कटवाते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स हथौड़ा से दूसरे शख्स को गंजा कर रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Funny Viral Video man bald with hammer Today Viral Video
बाल काटने का मस्त जुगाड़...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बाल काटने के लिए अजीबोगरीब तरकीब का इस्तेमाल
  • हथौड़ी और कैंची की मदद से शख्स को कर दिया गंंजा
  • वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

आज कल किसी काम को आसान बनाने के लिए लोग 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो जुगाड़ के जरिए लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने हथौड़ा मार-मार कर दूसरे शख्स को गंजा कर दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

आमतौर पर आपने कैंची, रेजर या फिर स्तूरा से लोगों को बाल कटवाते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स हथौड़ा से दूसरे शख्स को गंजा कर रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स खुले स्थान पर आराम से बैठा है और दूसरा शख्स हथौड़ा और धारदार कैंची की मदद से उसे गंजा कर रहा है। शख्स ने उसके सिर पर कैंची रखी और फिर हथौड़ी से उसपर मारने लगा। कुछ ही पल में उसके सिर के सारे बाल जड़ से साफ हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

हथौड़ी से शख्स को कर दिया गंजा

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, इस तरह किसी को बाल काटते हुए आपने कभी नहीं देखा होगा। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। चंद सेकेंड का यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। कुछ यूजर्स तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर