Viral: जब शेर को गोद में लेकर सड़कों पर दौड़ने लगी महिला, दिल थामकर देखें वीडियो

Lion Viral Video: इस दुनिया में कौन इंसान कब, क्या कर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको यही लगेगा। बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला मामला कुवैत का है।

Girl Carrying lion in arms Shocking Viral Video in Hindi
शेर लेकर दौड़ रही थी लड़की  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कुवैत से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • शेर को गोद में लेकर दौड़ रही थी महिला
  • चौंकाने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जिसे देखकर कई बार यूजर्स हैरान रह जाते हैं। उन्हें यकीन नहीं होते रहता है कि ऐसी भी घटना घट सकती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक महिला शेर को गोद में लेकर सड़कों पर दौड़ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, कोई भी इंसान शेर (Lion Video) को कैसे गोद में उठा सकता है? जबकि, सबको पता है शेर कितना खतरनाक होता है।  

इस दुनिया में कौन इंसान कब, क्या कर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको यही लगेगा। बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला मामला कुवैत का है। रिपोर्ट के अनुसार, एक पालतू शेर घर से फरार हो गया था। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। क्योंकि, एक शेर सरेआम सड़कों पर घूम रहा था। लेकिन, जल्द ही शेर को ढूंढ लिया गया है और घर की एक लड़की मौके पर पहुंच गई। उसने बिना कुछ सोचे-समझे शेर को गोद में उठाया और गाड़ी की तरफ लेकर भागी। इस नजारे को देखने के बाद लोग दंग रह गए। आप भी पहले वीडियो को देखें...

चौंकाने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। इस नजारे को देखने के बाद शायद ही कोई हो जो हैरान ना हुआ हो। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@ramseyboltin' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को तकरीबन अब तक 30 लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस चौंकाने वाले वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

अगली खबर