सुबह ऑफिस पहुंचकर लड़की ने की ऐसी हरकत, Video देखकर छूट जाएगी हंसी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 02, 2022 | 15:28 IST

Office Girl Video: जब आप सुबह-सुबह ऑफिस जाते हैं तो हर रोज का लगभग एक ही रूटीन होता है। सबसे पहले अपनी जगह पर बैठना और फिर अपना लैपटॉप खोलना। इसके बाद जिस चेयर पर बैठे हैं, उसको अपने हिसाब से एडजेस्ट करना।

GIRL
ऑफिस गर्ल का फनी वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऑफिस गर्ल का मजेदार वीडियो वायरल
  • सुबह ऑफिस पहुंचकर लड़की ने की ऐसी हरकत
  • मजे से पैर फोल्ड करके चेयर पर बैठी लड़की

Office Girl Video: अगर आप भी ऑफिस में काम करते हैं तो आपका भी कई बार काम करने का मन नहीं करता होगा। कई बार ज्यादा काम करते-करते लोगों को आलस आने लगता है। जब आप सुबह-सुबह ऑफिस जाते हैं तो हर रोज का लगभग एक ही रूटीन होता है। सबसे पहले अपनी जगह पर बैठना और फिर अपना लैपटॉप खोलना। इसके बाद जिस चेयर पर बैठे हैं, उसको अपने हिसाब से एडजेस्ट करना। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो सुबह-सुबह ऑफिस पहुंची है। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि आपके साथ भी रोजाना ऐसा ही होता है। आप यकीनन सोचेंगे कि मैं भी तो हर रोज ऐसा ही करता हूं। यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में आपको एक लड़की दिखाई देती है। आप लड़की को सुबह-सुबह ऑफिस पहुंचते देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले जिस कुर्सी पर बैठती है, उसे अपने हिसाब से एडजेस्ट करती है। देखें वीडियो- 

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

मजेदार तरीके से सुबह की शुरुआत करती है लड़की

इसके बाद लड़की अपना लैपटॉप खोलती है और फिर अपनी कुर्सी को टेबल के नजदीक खींचती दिखती है। लड़की का यह वीडियो लोग इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो में लड़की जो काम करती नजर आ रही है। उसे देखकर कई लोगों को महसूस होता है कि ये उनकी भी रोज की कहानी है। वीडियो को लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट dharatinemane पर शेयर किया है। इसके साथ उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं कैसे ऑफिस में सुबह की शुरुआत करती हूं।' वीडियो में आप देख सकते हैं लड़की अपना लैपटॉप खोलकर बड़े ही आलस में चेयर को पीछे करती है। इसके बाद अपने दोनों पैर फोल्ड करके ऐसे बैठती है, जैसे घर पर बैठी हुई हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर ने अपने दोस्तों को टैग करके जमकर मजे लिए हैं।

अगली खबर