Funny: बारिश का पानी देखते ही मजे लेने पहुंच गई लड़की, लेकिन जोश-जोश में कर बैठी भारी गलती

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 18, 2022 | 18:01 IST

Funny Video: फन करने के चक्कर में लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आप पेट पकड़-पकड़कर हसेंगे।

girl
लड़की का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बारिश के पानी में मजे लेने पहुंची थी लड़की
  • ज्यादा उछल-कूद करने के चक्कर में खो दिया बैलेंस
  • देखते ही देखते पानी में गिरी छपाक

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हमें मजेदार-मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर बहुत ही ज्यादा मजा आता है। ऐसे वीडियो को बार-बार देखने का मन करता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। दरअसल, लड़की बारिश का पानी देखती है तो वह मजे करने पानी में पहुंच जाती है। इसके बाद वहां जाकर उछल-कूद करने लगती है। ऐसा लगता है कि जैसे लड़की पानी में पोज देकर फोटो भी खिंचाने लगती है।

वीडियो में इसके आगे जो दिखता है, वह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। दरअसल, फन करने के चक्कर में लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आप पेट पकड़-पकड़कर हसेंगे। आप देख सकते हैं कि लड़की जैसे ही पार्क में भरे बारिश के पानी में मस्ती कर रही होती है, वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद अगले ही पल वह पानी में छपाक से गिरती है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

पानी में गिरती है छपाक

आप देख सकते हैं कि पार्क में बारिश का पानी खूब सारा भरा हुआ है। बारिश का पानी देखकर बहुत सारे लोग उसमें उछल-कूद करने पहुंच जाते हैं। लड़की भी ऐसा ही करने पहुंच गई थी। इसके बाद उसके साथ यह हादसा हो जाता है। मस्ती करने के चक्कर में लड़की बारिश के पानी में छपाक से गिर जाती है। दरअसल लड़की जब उछल-कूद कर रही थी तब उसका पैर ऐसी जगह पड़ जाता है, जहां काफी ज्यादा पानी भरा होता है। इसके बाद उस जगह पैर रखते ही वह धड़ाम से नीचे गिर जाती है और उसकी पूरी ड्रेस भीग जाती है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

अगली खबर