Funny: पानी में भी स्कूटी से उतर नहीं रही थी गर्लफ्रेंड, फिर बॉयफ्रेंड ने जो किया उसे देख लोगों ने लगा दिए ठहाके

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 09, 2022 | 19:57 IST

Girlfriend Boyfriend Funny Video: गर्लफ्रेंड पानी में उतरने से इंकार कर देती है और वह स्कूटी पर चढ़कर बैठी रहती है। अंत में लड़का इतना चिढ़ जाता है कि स्कूटी छोड़कर सड़क पर खड़ा हो जाता है और लड़की छपाक से पानी में चली जाती है।

scooty
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पानी में भी स्कूटी पर चढ़कर बैठी थी गर्लफ्रेंड
  • बॉयफ्रेंड ने बीच पानी में छोड़ दी स्कूटी
  • बीच सड़क पर पानी में छपाक गिरी गर्लफ्रेंड

Girlfriend Boyfriend Funny Video: सोशल मीडिया ऐसी जगह है, जहां पर हर रोज हजारों-लाखों वीडियो नए सामने आते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोग पेट दबा-दबाकर हंस रहे हैं। वीडियो एक बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में एक जगह ऐसा आया जहां सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था। पानी घुटनो तक भरे होने की वजह से स्कूटी पानी में चल नहीं पा रही थी। इस कारण मजबूरन बॉयफ्रेंड को पानी में उतरना पड़ता है। हालांकि, गर्लफ्रेंड पानी में उतरने से इंकार कर देती है और वह उसी पर चढ़कर बैठी रहती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड पानी में ही हिलकर स्कूटी को खींचता हुआ ले जाने लगता है। यहां तक तो सब सही चल रहा था। देखें वीडियो- 

मजेदार वीडियो

जब लड़का थोड़ी दूर स्कूटी खींचता है तो वह थक जाता है। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी से उतरने के लिए कहता है, जिससे आसानी से स्कूटी खींची जा सके। हालांकि, लड़की अपनी जूती खराब होने की बात कहकर स्कूटी से उतरने से इंकार कर देती है। आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी पर ही चढ़कर बैठी रहती है। अंत में लड़का इतना चिढ़ जाता है कि स्कूटी छोड़कर सड़क पर खड़ा हो जाता है और लड़की छपाक से पानी में चली जाती है। लड़की जिस तरह पानी में गिरती है, देखने में वह बहुत ही फनी लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को thebackbencherrs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। 

अगली खबर