यहां पहाड़ियों के बीच छिपा है अरबों का सोना! ढूंढने वालों की हो जाती है मौत, जानें पूरा मामला

Gold Blaze hidden in Arizona mountains: एरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां वैसे तो दिखने में काफी आकर्षक हैं। लेकिन, कहते हैं इसके पीछे अरबों का 'सोना' आज भी छिपा है। कई लोगों ने इस खजाने को ढूंढने की कोशिश की।

Gold Blaze hidden in Arizona mountains know about shocking truth
पहाड़ियों के बीच छिपा है अरबों का सोना... 
मुख्य बातें
  • बेहद अजीबोगरीब है एरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों की कहानी
  • पहाड़ों के बीच छिपा है अरबों का सोना!
  • जो भी खजाना ढूंढने गया आज तक जिंदा नहीं लौटा

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर इसके बारे में काफी चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। कई बार तो ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही मामले से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। ये कहानी है एक पहाड़ी 'खजाने' की, जिसमें अरबों का सोना छिपा है। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि इस खजाने को जिस किसी भी ढूंढने की कोशिस की उसकी मौत हो गई। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

आज तक आपने किस्से-कहानियों में खजाने के बारे में काफी कुछ खुना होगा। कई फिल्में भी बन चुकी हैं। लेकिन, आज जिस खजाने के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो एक 'श्रापित' खजाना है। एरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां वैसे तो दिखने में काफी आकर्षक हैं। लेकिन, कहते हैं इसके पीछे अरबों का 'सोना' आज भी छिपा है। कई लोगों ने इस खजाने को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जो भी इस ढूंढने गया वह जिंदा नहीं लौट सका। केवल लोंगो की लाशें मिली हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 35 साल के बेल्लोप जेसे कैंपेन ने इस खजाने के बारे में काफी जानकारी जुटाई। इसके बाद वो एरिजोना की इन पहाड़ियों में चले गए। लेकिन, तीन साल बाद पहाड़ी की चोटी पर इनकी लाश मिली थी। इसके बाद तीन दोस्त उस खजाने को ढूंढने गए। लेकिन, छह महीने के अंदर तीनों की लाश बरामद हुई थी। 

कई लोगों की जा चुकी है जान

बताया जा रहा है कि विगत 150 सालों में कई लोग इस खजाने को ढूंढने गए। लेकिन, किसी को कामयाबी नहीं मिली। सबकी लाशें बरामद हुई। हालांकि, अब लोगों को पहाड़ियों पर जानें नहीं दिया जाता है। हालांकि, अब भी कई लोग चुपके-चुपके खजाना को ढूंढने की कोशिश में लगे हैं। कई लोगों को सोने के टुकड़े भी मिले हैं। लेकन, खजाना के बारे में किसी को अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  

अगली खबर