Viral video: 89 साल की उम्र में दादी ने पोते संग लगाए ऐसे ठुमके, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या एनर्जी लेवल है'

Dance Video: सोशल पर दादी-पोते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों जबरदस्त तरीके से ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

grandmother and grandson amazing dance video share on social media must watch
दादी-पोते का जबरदस्त अंदाज...  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • दादी पोते का जबरदस्त डांस
  • 89 साल की उम्र में दादी ने लगाए ठुमके
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के भी काफी मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन पर लोगों की नजरें टिक जाती है। इस लिस्ट में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे धमाल मचाते हैं, जिससे लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं। इसी कड़ी में दादी-पोते का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दादी ने जिस तरह से ठुमके लगाए हैं उसे देखने के बाद तो आप जरूर कहेंगे, ' भाई क्या एनर्जी लेवल है'. 

आमतौर में जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते, घूम-फिर नहीं सकते। उस उम्र में एक दादी अपने पोते संग ठुमके लगा रही है। वो भी एनर्जी के साथ। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह 89 साल की उम्र में दादी अपने पोते के साथ ताल में ताल मिलाकर डांस कर रही हैं। आलम ये है कि दादी का अंदाज और एनर्जी लेवल दोनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो का लुत्फ उठाएं...

दादी ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी जरूर मजा आया होगा। साथ ही दादी का अंदाज देखकर आपको भी थिरकने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को Ankit Jangid ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' 89  साल की उम्र में डांस, सुपर दादी'. इस वीडियो को तकरीब 20 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ' इन्हें देखकर ऐसा लगता है उम्र महज नंबर है।' एक ने लिखा, ' काफी जबरदस्त डांस दादी'. एक ने लिखा, ' दादी रॉक'.    

अगली खबर