जयमाला स्टेज पर इंतजार करते रह गया दूल्हा, उधर दुल्हन ने थाम लिया प्रेमी का हाथ और फिर.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मऊ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बारात के आने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फुर्र हो गई।

Groom kept waiting on Jaymala stage, while the bride fled with boyfriend in Kanpur
जयमाला स्टेज पर इंतजार रहा था दूल्हा,दुल्हन प्रेमी संग फुर्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुख्य बातें
  • दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फुर्र
  • मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, तो प्रेमी के घर पर पाई गई दुल्हन
  • दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी के साथ विवाह कराने का दिया प्रस्ताव, लेकिन नहीं बनी बात

चित्रकूट: आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि दुल्हन अचानक से शादी के मंडप से फरार होकर अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है, लेकिन हम आपको हकीकत में इसी तरह की कहानी बताने जा रहे हैं। मामला यूपी के कानपुर स्थिर मऊ थाना इलाके में आने वाले एक गांव का है जहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और उसका खूब स्वागत भी हुआ, लेकिन द्वारचार के दौरान दुल्हन अचानक गायब हो गई।

बिना खाए चुपचाप निकल गए बाराती

इसके बाद वर-वधू पक्ष में जमकर बहसबाजी भी हुई और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 'दैनिक जागरण' की खबर के मुताबिक, मऊ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी पड़ोसी गांव के युवक से तय की थी। दूल्हा बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचा तो उसका खूब स्वागत हुआ। इस बीच  द्वारचार की रस्में हुई और उधर बाराती खाना खाने में व्यस्त हो गए। अचानक से खबर आई कि दुल्हन लापता हो गई है तो हर कोई हैरान रह गया और कुछ बाराती चुपचाप बिना खाए ही निकल गए।

जयमाला स्टेज पर इंतजार करते रह गया दूल्हा
उधर दूल्हा द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद जयमाला के स्टेज पर बैठा रह गया। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिजनों से सवाल किया। इतने में बात फैल गई कि दुल्हन प्रेमी संग भाग गई है। इसके बाद हंगामा हो गया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे को अपनी छोटी बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव दिया लेकिन वो नाबालिग निकली। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।

प्रेमी के घर मिली दुल्हन
पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो कई जगहों पर दुल्हन की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में गांव में रहने वाले प्रेमी के घर पर पुलिस ने दुल्हन को ढूंढ निकाला। पता चला कि मंडप पर जाने से पहले ही वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। दोनों पक्षों ने दुल्हन को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन के पिता ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

अगली खबर