समाज के हर बंधन से आजाद! ये बुजुर्ग प्रेमी कपल अपने-अपने परिवारों को छोड़ दोबारा भाग गए

Gujarat News: सूरत में जनवरी के महीने में शादी की तैयारियों के बीच एक दूल्हे का बाप दुल्हन की मां के साथ भाग गया। दो सप्ताह के बाद वापस आने के बाद अब ये दोनों फिर से भाग गए हैं।

old couple eloped
बुजुर्ग कपल (Source: Pixabay)  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • गुजरात में बुजुर्ग कपल अपने-अपने परिवारों को छोड़ भागे
  • दूसरी बार उठाया ये कदम इससे पहले जनवरी में भागे थे
  • जनवरी में अपने बच्चों की शादी के दो सप्ताह पहले ये भाग गए थे

नई दिल्ली : गुजरात के नवसारी से एक महीना पहले एक बेहद अजीब मामला सामने आया था जिसमें एक शादी समारोह से पहले दूल्हे का बाप दुल्हन की मां के साथ भाग हो गया था। इन दोनों का काफी पहले से अफेयर चल रहा था लेकिन इन दोनों की आपस में शादी नहीं हो पाई थी लेकिन संयोग ऐसा बना कि इन दोनों के बच्चों की शादी तय हुई और ये जिंदगी ने इन्हें एक बार फिर से मिलवा दिया।

बस फिर क्या था मौका देखकर ये भाग गए। लेकिन परिवारों की तरफ से शिकायद दर्ज कराए जाने के दो सप्ताह के बाद ये दोनों अपने-अपने घर वापस आ गए थे। अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप बेहद हैरान रह जाएंगे। अब खबर है ये ये दोनों मौका देखकर फिर से भाग गए हैं। 

जनवरी में भागे थे
पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी। कपल 46 वर्षीय हिम्मत पांडव जो सूरत का रहने वाला है जबकि 43 वर्षीय शोभना रावल नवसारी की रहने वाली हैं। ये दोनों अपने लड़के लड़की की जनवरी में होने वाली शादी के दो सप्ताह पहले भाग गए थे। ये दोनों ये सोचकर वापस आ गए थे कि बाद में कभी मामला शांत होने पर मौका देखकर फिर से भाग जाएंगे। 

पांडव और रावल शनिवार को अपने-अपने घरों से भाग गए। ये फिलहाल सूरत में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। हालांकि पहली बार की तरह एक बार इनकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 

दुल्हन का रो-रोकर था बुरा हाल
13 फरवरी को होने वाली एक शादी से पहले ही दूल्हे के बाप के साथ दुल्हन की मां भाग गई जिसके बाद दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। ये दोनों 10 जनवरी को भाग गए थे। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर चल ही रही थी कि दुल्हा दुल्हन के मां और बाप एक दूसरे के साथ भाग गए। 

25 साल पुराना था इनका प्रेम
सूत्रों के मुताबिक 25 साल पहले दूल्हे का पिता एक गरीब परिवार से आता था जिसका अफेयर एक बड़े घर की लड़की से था। लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और फिर उसकी शादी नवसारी के एक लड़के से हो गई। और गरीब परिवार के शख्स की शादी सूरत की एक लड़की से हो गई।

बताया जाता है कि 26 जनवरी को ये वापस अपने-अपने घरों में वापस आ गए थे लेकिन रावल के पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। 


 

अगली खबर