Hindi Diwas Ki Shubhkamnaye, Wishes, Images, Shayari, Hindi Diwas Quotes: हिंदी दिवस की बधाई सन्देश

Hindi Diwas Quotes, Wishes, Images, Shayari, Hindi Diwas Shubhkamnaye:14 सितंबर को हिदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हिंदी के शुभकामना संदेश लोग भेजते है।

Hindi Diwas Shubhkamnaye, Wishes, Images, Quotes:
Hindi Diwas Quotes, Wishes, Images, Shayari, Hindi Diwas Shubhkamnaye 
मुख्य बातें
  • 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है
  • यह देश में सबसे ज्यादा और दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है
  • 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा की ओर से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था

Hindi Diwas Ki Shubhkamnaye, Wishes, Images, Shayari, Hindi Diwas Quotes:हिंदी देश की राष्ट्रभाषा है। 14 सितंबर 2019 के दिन को देश भर में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है । इस खास दिन के मौके पर हिंदी के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए देश में अलग अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हिंदी दुनिया की सरल, समृद्ध और पुरानी भाषाओं में से एक मानी जाती है। हिंदी भारत की राजभाषा भी है। यह देश में सबसे ज्यादा और दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी का साहित्य बेहद समृद्ध है और दुनिया भर में लोकप्रिय भी है।

14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा की ओर से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। भारत दशकों की गुलामी से बाहर निकला था और करीब 200 साल तक अंग्रेज यहां पर शासन करके गए थे। ऐसे में ब्रिटिश हुकूमत की ओर से भारत की मुख्य भाषा को दबाने और इसका कमजोर करने की कोशिश की गई। आजादी के बाद भी लोगों की विचारधारा में बदलाव नहीं आया। हिंदी को हीन भावना से देखा जाने लगा और अंग्रेजी बोलने वाले लोगों को उच्च स्तरीय माना जाने लगा। ऐसे में हिंदी को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत थी और इसके लिए कुछ फैसले लिए गए। इन्ही में से एक हिंदी दिवस को मनाए जाने का फैसला था। पिछले 70 साल में हिंदी का सफर जारी है। हिंदी ने हर किसी को जोड़ने का काम किया है जिसे इस कविता के जरिए समझा जा सकता है। 

हिंदू, मुस्लिम सिख इसाई

आपस में ये सब भ्राता हैं

है हिंदी जिसके कारण ही

आपस में इनका नाता है

हिंदी दिवस पर आप इस प्रकार शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

Hindi Diwas Shubhkamnaye, Wishes, Images, Quotes:

1. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है। हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

2. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है। हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

3. हिन्दी है भारत की आशा, हिन्दी है भारत की भाषा। हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

4. हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी, एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी, हर दिल का अरमान है हिन्दी। हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

5. हिन्‍दी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक हैं और एक हमारी जान हैं

हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं  

6. हम सब का अभिमान हैं हिन्‍दी

भारत देश की शान हैं हिन्‍दी

7. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति हैं

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति हैं”

हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं  

8. सरस, सरल मनोहारी है।

अपनी हिंदी प्यारी है।

हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं

9. हिन्दी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है।

यह मातृभूमि पर, मर मिटने की भक्ति है।।

हिन्दी दिवस की शुभकामना

10. हिन्दी मेरा इमान है, हिन्दी मेरी पहचान है।

हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।।

हिन्दी दिवस की शुभकामना

11. हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी।

हिन्दी की सुरीली वाणी, हमें लगे हर पल प्यारी।।

हिन्दी दिवस की शुभकामना

12. हिन्दी आशीर्वाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है।

हिंदी मात्र भाषा नहीं, हिंदी हमारी विरासत है।।

हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी,
हिन्दी की सुरीली,
हमें लगे है हर पल प्यारी।

Hindi diwas par shayari

एकता की जान है,
हिन्दी देश की शान है।

हर कण में बसी है हिन्दी,
मेरी माँ की बोली भी बसी है इसमें,
मेरा मान है हिंदी,
मेरी शान है हिन्दी।

निज भाषा उन्नति अहै,
सब उन्नति को मूल,
बिन निज भाषा-ज्ञान के,
मिटत न हिय को सूल।

हाथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान।

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।

हम सबकी यही अभिलाषा,
हिन्दी बने राष्ट्रभाषा।

हिन्दी मेरा इमान है,
हिंदी मेरी पहचान है,
हिन्दी हूँ मैं वतन भी मेरा प्यारा हिंदुस्तान है।

हिन्दी से हिन्दुस्तान है,
तभी तो यह देश महान है,
निज भाषा की उन्नति के लिए अपना सब कुछ कुर्बान है।

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

जिसमें है मैंने ख्वाब बुने,
जिस से जुड़ी मेरी हर आशा,
जिससे मुझे पहचान मिली,
वो है मेरी हिंदी भाषा।

आज स्याही से लिख दो तुम पहचान अपनी,
हिंदी हो तुम,
हिंदी से सीखो करना प्यार।

बिछड़ जाएंगे अपने हमसे,
अगर अंग्रेजी टिक जाएगी,
मिट जाएगा वजूद हमारा,
अगर हिंदी मिट जाएगी।

Shayari on hindi language

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषों के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

हिंदी है भारत के एकता और अखंडता की पहचान,
हिंदी ही तो है मेरे देश की शान और जान।

Hindi bhasha par shayari

मत करो हिंदी की चिंदी,
हिंदी तो है देश की बिंदी।

मातृ भाषा का जो करते है सम्मान,
वो पाते है हर जगह सम्मान।

हिंदी दिवस के अवसर पर आओ पढ़ें और पढ़ायें,
हिंदी है हमारी भाषा आओ इसे अपनाएं।

एक दिन ऐसा भी आएगा हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता भारतवासी कहलाएगा।

कोई भी राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता,
भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी हैं।

अगर भारत का करना है उत्थान,
तो हिन्दी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को "विषय-मात्र",
और हिंदी को "अनिवार्य" बनाना होगा।

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।

चलो छोड़ दे दूजी भाषा,
हिंदी का अपमान है,
लिखे पढ़ाएं बोले गायें.
हिंदी अपनी शान है।

वक्ताओं की ताकत है हिंदी भाषा,
लेखक का अभिमान है हिंदी भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

हिंदी दिवस पर्व है,
इस पर हमें गर्व है,
सम्मानित हमारी राष्ट्रभाषा,
हम सबकी है यही अभिलाषा।

हम सब मिलकर दे सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी।

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिंदी।

अगली खबर