[VIDEO] मेट्रो में कपल पर भड़की हरयाणवी महिला, हरकत देख लगा दी क्लास

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Nov 17, 2019 | 16:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Angry Haryanvi women in Metro: मेट्रो में कपल पर भड़की हरयाणवी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

A woman angry on a couple
कपल पर भड़की महिला  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक हरियाणवी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे मेट्रो के अंदर बनाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई प्रेमी जोड़ों के सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस महिला के सामने हो रहा था लेकिन महिला ने मेट्रो में एक साथ मौजूद कपल को ऐसा सबक सिखाया कि वह फिर से सबके सामने कोई भी हरकत करने से पहले दस बार सोचेंगे।

प्रेमी जोड़े की हरकतों को देखकर महिला उन्हें लताड़ना शुरु कर देती है। वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि कपल मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे और इसी की वजह से महिला को गुस्सा आया और उसने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरु कर दिया। इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ मौजूद लड़की उसके साथ बहस करने की कोशिश करती है और अपने बालिग होने की बात कहती है। इस पर महिला और भी ज्यादा भड़क जाती है।

महिला बार बार लगातार कपल को संस्कारों का हवाला देती है और सार्वजनिक जगहों पर ऐसा नहीं करने की सलाह देती है। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर कई लोग जमकर तारीफ कर रहें हैं और महिला को संस्कृति और संस्कारों की रक्षक बता रहे हैं। जबकि कुछ महिला के गुस्से का विरोध भी कर रहे हैं और किसी के निजी मामले में दखल नहीं देने की बात कह रहे हैं।

अगली खबर