इस देश में छोटे-छोटे बच्चों का शिकार कर रहे भूखे बंदर! सूखे के कारण आई ऐसी भुखमरी

Ethiopia Drought: भयंकर सूखे की वजह से इथियोपिया के लोग भूखे मरने लगे हैं। भूख और प्यास की वजह से कोई भी जानवर कहीं भी अचानक से जमीन पर गिरकर मर जा रहा है। खाने के लाले पड़ने की वजह से इंसानों के बच्चे अब पालतू जानवरों से भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बच्चों को देखते ही बंदर उन पर हमला कर देते हैं। 

monkey
इथियोपिया में भयंकर सूखा  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • इथियोपिया में लंबे समय से नहीं हुई बारिश
  • खाना और पानी की कमी से भूखे मर रहे लोग
  • इंसानी बच्चों को अपना शिकार बना रहे बंदर

Ethiopia Drought: बाढ़ और सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएं किसी भी देख सी आर्थिक स्थिति बर्बाद कर सकती हैं। इन दोनों स्थितियों में सबसे ज्यादा किल्लत खाने और पानी की होती है। दुनिया का एक देश इन दिनों भयंकर सूखे से जूझ रहा है। इस देश का नाम इथियोपिया (Ethiopia) है। आलम ऐसा हो गया है कि यहां जानवर अब भूख की वजह से इंसानों के बच्चों पर हमला करने लगे हैं और उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश में हैं। इथियोपिया में इतिहास का सबसे भयंकर सूखा पड़ा है।

इतने भयंकर सूखे की वजह से इथियोपिया के लोग भूखे मरने लगे हैं। यहां हजारों बच्चे भूख की वजह से मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। बच्चों की छोड़िए यहां भूखे मर रहे इंसानों की बॉडी भी कंकाल जैसी हो गई है। भूख और प्यास की वजह से कोई भी जानवर कहीं भी अचानक से जमीन पर गिरकर मर जा रहा है। खाने के लाले पड़ने की वजह से इंसानों के बच्चे अब पालतू जानवरों से भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बच्चों को देखते ही बंदर उन पर हमला कर देते हैं और टूट पड़ते हैं। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

इंसानों और जानवरों के बीच भूख की जंग

इथियोपिया में इंसानों और जानवरों के बीच अब भूख की जंग काफी भयानक होती जा रही है। द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, इंसान के बच्चों पर बन्दर हमला करते हैं और उन्हें मारकर खाने की कोशिश में लगे रहते हैं। भूख और प्यास से बेहाल हो चुके बंदर बच्चों को अपना शिकार बनाने की फिराक में लगे रहते हैं। हालांकि, अभी वह बड़े लोगों पर हमला करने से बच रहे हैं और सिर्फ कमजोर बच्चों पर ही हमला करने की फिराक में रहते हैं। बंदर न सिर्फ बच्चों पर बल्कि पालतू मुर्गियों पर भी हमला कर रहे हैं और उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Shocking: भरी महफिल में दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर मारी जोर की लात! देखकर रिश्तेदारों के उड़ गए होश

जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि सूखे की वजह से इथियोपिया में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब वहां की सरकार आर्थिक स्थिति सुधार पाने में असमर्थ है. देश के तकरीबन पौने दो लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हो गए हैं। भोजन न मिल पाने की वजह से ये बच्चे हड्डियों के ढांचे में बदल गए हैं। यहां तक कि ज्यादातर लोग अपनी जान बचाने के लिए अब परिवार समेत दूसरे देशों में भाग रहे हैं। बता दें कि काफी लंबे समय से इथियोपिया में बारिश नहीं हुई है, जिससे यहां खेती नहीं हो पा रही है और घास सूखने की वजह से भेड़, बकरियां, गाय आदि मर रहे हैं।

अगली खबर