धरती से 30 KM ऊपर आसमान में शान से लहराया तिरंगा, Video देखकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 15, 2022 | 11:30 IST

Independence Day 2022: धरती से लगभग 30 किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। इसका वीडियो देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।

tiranga
तिरंगा  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • स्पेस किड्ज इंडिया ने 30 किलोमीटर ऊपर लहराया तिरंगा
  • युवा वैज्ञानिकों को तैयार करने वाली संस्था है स्पेस किड्ज इंडिया
  • आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा देश

Independence Day 2022: देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पूरे देश में तिरंगा शान से लहरा रहा है। इसी क्रम में धरती से लगभग 30 किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। इसका वीडियो देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।

देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर स्पेस किड्ज इंडिया ने तिरंगे को एक गुब्बारे के माध्यम से धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर भेजा और वहां इसे फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो डाला है। इस वीडियो को देखकर आप गौरवान्वित हो उठेंगे। बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया देश के युवा वैज्ञानिकों के तैयार करने वाली एक संस्था है। देखें वीडियो- 

धरती से 1 लाख फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

धरती से 1 लाख फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा था। बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया ने हाल ही में एक उपग्रह को लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया है। आज़ादीसैट नाम का यह उपग्रह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशभर की 750 छात्राओं द्वारा विकसित किया गया है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहकर काम कर रहे अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई ही है। उन्होंने कहा कि भारत आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर काम किया है।

अगली खबर