Independence Day Slogans 2022: स्वतंत्रता दिवस पर इन मजेदार नारों से भरे लोगों में देशभक्ति का जोश, बन जाएगा माहौल

Independence Day Slogans, Quotes in Hindi 2022: इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लिहाजा, इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है। तो आप भी इन नारों से लोगों में देशभक्त का जोश भरें।

Independence day slogan
जश्न-ए-आजादी 
मुख्य बातें
  • इस साल 15 अगस्त है बेहद खास
  • देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव
  • इस स्वतंत्रता दिवस इन नारों से लोगों में भरे देशभक्त का जोश

Independence Day Slogans, Quotes in Hindi 2022: इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लिहाजा, सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, गली-मोहल्लों और अन्य संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही कई तरह के भाषण और डिबेट का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर मजेदारों नारों की खोज कर रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐसे-ऐसे नारे लेकर आएं जो आपको और आपके आस-पास के लोगों में देशभक्त का जोश भर देगा। 


1. जय जवान जय किसान- लाल बहादुर शास्त्री

2. अब भी जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है, जो जान देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है- चंद्र शेखर आजाद 

3. मेरे शरीर पर पड़ी एक एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी- लाला लाजपत राय

4. वे मुझे मार सकते हैं लेकिन मेरे विचारों को नहीं, वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं लेकिन मेरी आत्मा को कुचलने में वे सक्षम नहीं- भगत सिंह

5. कमजोर कभी माफ नहीं करते, क्षमा करना ताकवर लोगों की विशेषता है- मोहनदास करमचंद गांधी

6. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है- रामप्रसाद बिस्मिल

7. आराम हराम है- जवाहर लाल नेहरू

8. भाग्य में नहीं अपनी क्षमता में विश्वास रखो- डॉ. भीमराव अंबेडकर

9.  आज फिर से वो दिन आया है, जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना लहू बहाया है

10. वीरों को याद कर के आंसू बहे हज़ार, जिनकी है देन हमको स्वतंत्रता का त्यौहार

11. देश प्रेम की उग्र ज्वाला अब तक थमी नहीं है, भारत माता में वीरों की कोई कमी नहीं है

12. दुश्मन की गोलियों का वो हंस के सामना किये, आजाद ही मरे वो जो आजाद थे जिए

13. हमारी स्वतंत्रता में उनका बलिदान है, ऐ भारत मां वो वीर तेरी और तू मेरी शान है

14. ये तिरंगा और इसकी शान, हमेशा याद दिलायेगा हमें उनका बलिदान

15. अपनी स्वतंत्रता का हम क़र्ज़ चुकाएंगे, पुरे विश्व में अपना तिरंगा सबसे ऊपर लहरायेंगे

16. कहां हर कोई ऐसा सम्मान पाता है, वो किस्मत वाला है जिसका लहू वतन के काम आता है

17. हम न भूले उनको जिन्होंने प्राण गवाया है, उनकी खातिर ही स्वतंत्रता दिवस का पर्व ये आया है

18. है किसी में हिम्मत जो भारत से टकराएगा, जान दे देंगे हम अपनी पर तिरंगा सदा लहराएगा

19. सिर झुका के उन शहीदों को है मेरा नमन, जिनके लिए खुद जान से ज्यादा था प्यारा उनका वतन

20. जब-जब देश पर संकट आया, मां भारती की सेवा में आजादी के मतवालों ने अपना शीश नवाया


 

अगली खबर