जन्माष्टमी के दिन पैदा हुआ लड़का, मुस्लिम व्यक्ति ने नाम रख दिया कृष्ण

इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। एक मुस्लिम व्यक्ति ने जन्माष्टमी के दिन पैदा हुए अपने बच्चे के नाम कृष्ण रख दिया।

muslim man named his son krishna
मुस्लिम शख्स ने बेटे का नाम रखा कृष्ण  |  तस्वीर साभार: IANS

समाज में राजनीतिक के बहकावे में आकर भले ही धर्म के नाम पर दंगे फसाद होते हों लेकिन धरातल पर आज भी हिंदू मुस्लिम के बीच सौहार्द बरकरार है और इस बात का सबूत हमें समय-समय पर देखने को मिलता है। भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति की यही खूबसूरती इसे दुनिया से अलग बनाती है। 

इंदौर के एक मुस्लिम शख्स ने अपने बेटे का नाम कृष्ण रखा है। दरअसल उनका बेटा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पैदा हुआ था इसलिए इन्होंने इसका नाम कृष्ण रख दिया। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई ये सिर्फ एक कहावत भर नहीं है। अजीज खान नामक इस शख्स ने इसे चरिचार्थ भी कर दिखाया है। 

मध्य प्रदेश के अजीज खान का 12 साल पहले एक लड़का हुआ था जो जन्माष्टमी के दिन ही पैदा हुआ था। श्री कृष्ण भगवान के जन्म के अवसर पर पैदा हुए अपने बेटे का नाम भी उन्होंने कृष्ण रख दिया। उसने बताया कि पहले उसका परिवार उसके इस फैसले के खिलाफ था लेकिन वे बाद में उससे सहमत हो गए। 12 साल पहले 23 अगस्त 2008 को मेरी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया।

तब डॉक्टर ने फॉर्म पर भरने के लिए बेटे का नाम पूछा। इस पर मैंने फौरन अपने बेटे का नाम कृष्णा बता दिया क्योंकि उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। उसकी मां ने इस बात पर उसका काफी विरोध भी किया लेकिन उसने नाम नहीं बदला। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी उसे इसके लिए टोका लेकिन इस पर अजीज ने कहा कि एक बेटेका नाम रखने काहक उसके पिता को है। 

अगली खबर