[VIDEO] जब इसरो के वैज्ञानिक ने बजाई बांसुरी, साल की आखिरी मीटिंग में जीता सबका दिल

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 31, 2019 | 23:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बेंगलुरु में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक पी. कुन्हिकृष्णन ने संसदीय स्थायी समिति की बैठक का समापन करने के लिए बांसुरी पर 'वतापि गणपतिम भजे' बजाया। नीचे वीडियो देखें:

ISRO officer flute play
इसरो अधिकारी ने बजाई बांसुरी 

बेंगलुरु: संसदीय स्थायी समिति ने हाल ही में इसरो में साल की अपनी आखिरी बैठक की। सभा का समापन संगीतमय तौर पर बांसुरी प्रदर्शन के साथ हुआ। बेंगलुरु में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक पी. कुन्हीकृष्णन ने बैठक के समापन के दौरान बांसुरी बजाई। कुन्हिकृष्णन के संगीत प्रदर्शन का एक वीडियो कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा, 'पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने इसरो, बेंगलुरु में अपने सैटेलाइट सेंटर के निदेशक पी. कुन्हीकृष्णन के बांसुरी वादन प्रदर्शन के साथ अंतिम बैठक की, जो एक पेशेवर बांसुरी वादक भी हैं! उन्होंने सदाबहार वटापी गणपतिम भजे बजाया। एक झलक साझा कर रहा हूं।' यहां देखें जयराम रमेश का शेयर किया गया वीडियो।

कुन्हिकृष्णन के मधुर वासुरी वादन 'वतापि गणपतिम भजे' की धुन ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया, इस वीडियो को 34,000 से अधिक बार देखा गया है।

गौरतलब है कि साल 2019 में इसरो ने कई नए कीर्तिमान रचे हैं। कई बड़े और अहम सैटेलाइट लॉन्च हुए। इसके अलावा बहुचर्चित  चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग भी इसी साल हुई। अगले साल 2020 में इसरो की नजर और भी नई और अहम उपलब्धियों पर है।

अगली खबर