Video: कोबरा सांप से पंगा ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप

Snake Attack Video: एक शख्स किंग कोबरा के साथ मजे कर रहा था। लेकिन, सांप ने अचानक उस पर हमला कर दिया। फिर जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर दंग रह जाएंगे आप।

King Cobra Attack on Man Then What Happened Watch Shocking Video
किंग कोबरा का खतरनाक अंदाज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोबरा से पंगा ले रहा था शख्स
  • अचानक सांप ने कर दिया हमला
  • वीडियो देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Snake Attack Video: सांप कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, किस पर किस तरह से हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सांप ( Snake Video) से जबरन पंगा लेते हैं। कई बार परिणाम काफी खतरनाक भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कोबरा सांप से पंगा ले रहा था। फिर जो हुआ उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

कोबरा (Cobra Attack Video) सांप पलक झपकते ही किसी पर हमला कर देता है। ऐसे में एक शख्स जानबूझकर उससे पंगा ले रहा था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं खाली मैदान में एक शख्स किंग कोबार को हाथ में लिए खड़ा है। शख्स को लगता है कि उसने उस पर काबू पा लिया है। लेकिन, अगले ही पल कोबरा सांप खतरनाक अंदाज में उस पर हमला कर देता है। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। इतना ही नहीं सांप दोबार शख्स पर हमला करता है। फिर भी वो बच जाता है। तो पहले ये शॉकिंग वीडियो (Shocking Video) देखें...

ये भी पढ़ें -  Video: इस टीचर के जबरा फैन हुए आनंद महिंद्रा, 11 साल में घर पर तैयार कर दी सोलर कार

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप समझ ही गए होंगे शख्स की क्या हालत हुई होगी? जिंदगी में शख्स दोबारा किसी सांप से पंगा नहीं लेगा। यह चौंकाने वाला मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'animals_powers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। जबकि, किसी कहना है कि मौत के मुंह से बचकर आ गया शख्स। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।


 

अगली खबर