5 December history: युक्ता मुखी ने आज ही के दिन भारत के लिए जीता था दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब

Aaj Ka Itihas, 5 December: सौंदर्य प्रतियोगिताओं में 1990 के दशक में भारत को कई कामयाबी मिली। इसी सिलसिले में युक्‍ता मुखी ने 1999 में एक और सुनहरा अध्‍याय जोड़ा। इस दिन अन्‍य ऐतिहासिक घटनाएं भी सामने आईं।

आज का इतिहास, 5 दिसंबर
आज का इतिहास, 5 दिसंबर  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली : भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।
1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।
1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।
1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1998 : रूस भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।
2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।
2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

अगली खबर